![]()
जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। सौतेले पिता से पीछा छुड़ा घर से भागकर आई नाबालिग से परिचित युवक ने रेप किया। प्रेग्नेंट होने के दौरान परिचित युवक के दोस्त ने भी जबरन दुष्कर्म किया। जनाना हॉस्पिटल में नाबालिग पीड़िता से मृत बच्ची क
पुलिस ने बताया- उत्तर प्रदेश की रहने वाली 15 साल की लड़की के पर्चा बयान पर FIR दर्ज की गई है। शिकायत में बताया- सौतेले पिता से पीछा छुड़ाने के लिए वह ट्रेन बैठकर अजमेर आ गई थी। अजमेर रेलवे स्टेशन पर उसको एक लड़का मिला। बातचीत के दौरान बातों में फंसाकर वह उसे अपने साथ जयपुर ले आया। करणी विहार इलाके में अपने घर पर आरोपी उसे साथ रखने लगा। दिसम्बर-2024 में आरेापी परिचितने उसके साथ जबरन रेप किया। देहशोषण के दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। आरोप है कि प्रेग्नेंट होने के दौरान परिचित के दोस्त के भाई ने अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया।
नशीली टेबलेट खिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। रविवार को पेट में दर्द की शिकायत पर उसे जनाना हॉस्पिटल में डॉक्टर को चैक करवाया। प्रेग्नेंट होने पर डिलीवरी को लेकर डॉक्टर्स ने उसे एडमिट कर लिया। हॉस्पिटल में नाबालिग पीड़िता से मृत बच्ची की डिलीवरी हुई। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट व डिलीवरी को लेकर पुलिस को सूचित किया गया। करणी विहार थाना पुलिस मेडिकल सूचना पर हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के पर्चा बयान के आधार पर रेप और पोक्सो एक्ट में FIR दर्ज की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments