कोचिंग संस्थान से निकली 13 साल की नाबालिग को समुदाय विशेष के 5 युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उससे छेड़छाड़ की और अभद्र व्यवहार करते हुए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और जबरन निकाह करने की बात कही। उनकी बात नहीं मानने पर चेहरे प
इस दौरान जब कोचिंग संचालक ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। सिर पर सरिए मारे। इसके बाद करीब डेढ़ मिनट तक कोचिंग कैंपस में उत्पात मचाया। जो सामने आता उसे लाठियां मारते। मारपीट की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला टोंक शहर का है। नाबालिग ने मामले में 5 नामजद समेत कुल 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मामले को लेकर टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया- इस मामले में 2 आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।
1 घंटा किया प्रदर्शन
घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण कोचिंग संचालक और नाबालिग के समर्थन में उतर गए। करीब पांच किमी दूर नेशनल हाईवे 52 के पास बाड़ा तिराहे पर एक घंटा तक धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस की समझाइश और आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर माने। धरने के दौरान भी दूसरे पक्ष के लोग सड़क किनारे जमा हो गए और गाली-गलौज करने लगे।

आरोपी नाबालिग के पीछे- पीछे कोचिंग संस्थान में घुस गए। यहां संचालक के साथ मारपीट कर दी।
कई दिन से पीछा कर रहे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, कोचिंग संस्था में पढ़ने वाली युवती ने 5 नामजद और 15-20 अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आमिर मेवाती, सद्दाम मेवाती, ताहिर मेवाती, राहिल मेवाती और हमीद मेवाती के नाम बताएं हैं। रिपोर्ट में बताया कि ये युवक रास्ते में उसपर कई दिनों से फब्तियां कस रहे हैं। कोचिंग संस्थान में आते-जाते समय पीछा करते हैं।
धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाते थे
रिपोर्ट में बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर छेड़छाड़ करते हैं और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं। इसके साथ ही उनकी बात नहीं मानने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकियां दे रहे थे। इससे परेशान होकर पीड़िता ने शुक्रवार सुबह ही चाइल्ड हेल्पलाइन को 1098 पर इसकी सूचना भी दी थी। पीड़िता ने बताया कि उसने कोचिंग संस्थान पर भी इस मामले की जानकारी दी थी।

तस्वीर, बाड़ा तिराहे की है। यहां ग्रामीणों ने मामले को लेकर 1 घंटे प्रदर्शन किया।
नाबालिग कोचिंग भागी तो अंदर घुसकर संचालक को पीटा
रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम को जब वह गांव जाने के लिए कोचिंग से निकली तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। नाबालिग वहां से कोचिंग संस्थान पहुंची और स्टाफ और संचालक को इस बारे में बताया।
इस दौरान उसका पीछा करते हुए पांचों आरोपी उसके कोचिंग संस्थान पहुंच गए। यहां बीच-बचाव में आए कोचिंग संचालक पर हमला कर दिया। उसे बाहर खींचा और लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा।
रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान जो भी सामने आया आरोपियों ने उसे से पीटा।

पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद वे माने और धरना उठाया।
देर रात दर्ज करवाई थी रिपोर्ट
शुक्रवार शाम पुलिस को इसकी सूचना मिली तो 7 बजे राजेश विद्यार्थी, कोतवाल भंवर लाल वैष्णव कोचिंग संस्थान पहुंचे। मामले की जानकारी भी ली। इसके बाद देर रात करीब 9 बजे आरोपियों के खिलाफ नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को डिटेन कर कर लिया।
उधर इस मामले से आक्रोशित लोग शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोचिंग संस्थान के निदेशक और नाबालिग छात्रा के समर्थन में उतर गए। और शहर से करीब पांच किमी दूर नेशनल हाईवे 52 के पास बाड़ा तिराहे पर एक घंटा तक धरना देकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान रोड के दूसरे ओर समुदाय विशेष के लोग भी सड़क के पास इकट्ठा एकत्रित हो गए और गाली गलौज की। हालात तनाव पूर्ण होने लगे कि मौके पर मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी पहुंचे और सभी को समझा कर वापस भेजा।

ग्रामीणों के धरना देने की सूचना पर समुदाय विशेष के लोग भी प्रदर्शन पर उतर आए। पुलिस ने समझाया और घरों में भेजा।
पूर्व विधायक बोले- न्याय दिलाकर रहेंगे
मौके पर टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी लोगों के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। इसके बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि हर हालत में पीड़िता को न्याय दिलाकर रहेंगे। किसी भी हालत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मांग कर जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने को कहा। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। बीजेपी के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान भी दोपहर को कोचिंग संस्थान पहुंच कर घटना की जानकारी ली न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments