![]()
प्रतापगढ़ जिले के मुंगाना कस्बे में एक 14 साल की नाबालिग लड़की की हादसे में मौत हो गई। नाबालिग अपने मामा-मामी के घर रह रही थी। उनके माता-पिता रामदेवरा यात्रा पर गए थे।
थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया-घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे की है। एक नाबालिग लड़का (17) लड़की को अपनी बाइक पर ले गया। इस दौरान लड़की को उसके मुंह बोले भाई और उसके साथ ने देख लिया। दोनों ने लड़के और लड़की का पीछा किया।। मुंगाना के पुराने बस स्टैंड से पारसोला रोड पर नैनकी वैली के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे नाबालिग बाइक से गिर गई। उसके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
दोनों लड़कों ने नाबालिग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगाना पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे प्रतापगढ़ रेफर किया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही लड़की की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया- मुंह बोले भाई के माता पिता रामदेवरा के लिए जा रहे थे। इसलिए घर के काम में मदद करने के लिए लड़की को उसके घर बुलाया था। लड़की के पिता उदयपुर में मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का अपहरण कर मारपीट की गई। उसका रेप कर शव को रास्ते में फेंका गया है। समाज के लोगों ने धरना देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments