☜ Click Here to Star Rating



राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में जयपुर की मानिनी कौशिक ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका लगातार चौथा गोल्ड है। इसके साथ ही उन्होंने प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ मानिन

.

मानिनी फिलहाल एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए शिमकेंट, कजाकिस्तान पहुंच चुकी हैं। वहां वे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में व्यक्तिगत और टीम दोनों कैटेगरी में खेलेंगी। इसके बाद अगले माह वे चीन के निंगबो शहर में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगी। यहां वे 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कम उम्र से ही शूटिंग शुरू कर दी थी

मानिनी के पिता ने बताया- बेटी ने बहुत कम उम्र से ही शूटिंग में मेहनत शुरू कर दी थी और आज लगातार चौथे साल स्वर्ण पदक जीतना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अब उनकी नजर एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है।

वहीं मानिनी के कोच ने बताया कि उनका फोकस और अनुशासन ही उन्हें लगातार सफलता दिला रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मानिनी देश का नाम रोशन करेंगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading