![]()
डीग शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से नाबालिग की मौत हो गई।
डीग शहर के बिजली तिराहे पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। राशन लेकर आ रहे दादा-पोते को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में पोते गोपाल (15) की मौके पर ही मौत हो गई।
गोपाल अपने दादा के साथ राशन डीलर से राशन लेकर घर जा रहा था। आओ गेट की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत डीग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस अब फरार ट्रैक्टर ड्राइवर और ट्रैक्टर की तलाश कर रही है। मृतक गोपाल के शव को डीग अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक गोपाल तीन बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपनी मां के साथ पुणे में रहता था, जहां उसकी मां मजदूरी करती हैं। करीब चार दिन पहले ही गोपाल अपने दादा के पास डीग आया था। उसके पिता विनोद डीग में रहकर मजदूरी करते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments