डबोक एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कई देर तक राजे ने इस दौरान पुराने बीजेपी नेताओं से बात की और संगठन की स्थिति के बारे में जाना।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को उदयपुर पहुंची, जहां डबोक एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कई देर तक राजे ने इस दौरान पुराने बीजेपी नेताओं से बात की और संगठन की स्थिति के बारे में जाना। इसके बाद राजे सीधे कार स
प्रतापगढ़ जाने के दौरान राजे का एयरपोर्ट से लेकर कई अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान राजे ने कुछ मिनट रूककर स्थानीय पदाधिकारियों के हाल-चाल जाने। डबोक एयरपोर्ट पर कई नेताओं ने पूर्व सीएम राजे को हाल ही यूडीएच मंत्री के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने एनएसयूआई पदाधिकारी के साथ जिलाध्यक्ष और उनके साथियों द्वारा की मारपीट की शिकायत भी की।

डबोक एयरपोर्ट पर उदयलाल डांगी और अतुल चंडालिया ने भी राजे से मुलाकात की।
इस दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी, उदयलाल डांगी, ताराचंद जैन, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह कई पदाधिकारियों ने राजे से मुलाकात की। पूर्व सांसद अर्जुन मीणा, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, दलीचंद डांगी, रणधीर सिंह भींडर, मांगीलाल जोशी, रवीन्द्र श्रीमाली, अनिल सिंघल, चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह शेखावत, अतुल चंडालिया भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments