![]()
कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा का दौसा कलेक्ट्रेट पर युवाओं ने स्वागत किया।
करौली जिले के करीरी कुश्ती दंगल में जाते वक्त कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा दौसा कलेक्ट्रेट सर्किल पर रुके, जहां एसआई भर्ती 2021 रद्द होने पर युवाओं ने मंत्री का स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा- प्रदेश के बेरोजगार जवान जिन्होंन
एसआइ भर्ती रद्द होने की वजह से निर्दोष अभ्यर्थियों को न्याय के सवाल पर किरोड़ी ने कहा- कई बार होता है कि यह तो हार जीत का सा खेल है, अदालत का फैसला है। सुयोग्य अभ्यर्थी चयनित हो गए और परीक्षा तो उन्हें भी देनी पड़ी। यदि मैं कितना भी योग्य हूं और चुनाव हार गया तो 5 साल काम तो मुझे भी करना पड़ेगा। ऐसे जो अभ्यर्थी मेहनती हैं, उनका तो चयन फिर हो जाएगा।
मैं तो पार्टी के स्टेण्ड के साथ था
वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा मंत्री किरोड़ी और सांसद हनुमान बेनीवाल पर सरकार गिराने के आरोप पर कहा- उन्होंने (गहलोत) ने तो यह भी कहा था कि दोनों हेलीकॉप्टर से घूमते हैं, जबकि हम (किरोड़ी-बेनीवाल) कभी एक साथ नहीं घूमे। मैं तो हमारी पार्टी ने जो स्टैंड लिया था, उसके साथ था।
नकली खाद-बीज और पेस्टिसाइड पर कानून बनाएगा केंद्र
मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मंत्री किरोड़ी ने कहा- इससे बड़ा क्या प्रमोशन मिलेगा कि मैं प्रदेश का कृषि मंत्री हूं और मैंने प्रदेश भर में बड़ी कार्रवाई की। जिसके बाद अब नकली खाद-बीज और पेस्टिसाइड को लेकर केंद्र द्वारा कानून बनाया जाएगा। पंचायती राज चुनाव के सवाल पर मंत्री ने कहा- हाईकोर्ट में जो निर्णय दिया है, सरकार उसकी पालन करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments