![]()
राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन झालावाड़ में एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया।
मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन झालावाड़ में एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। विजयाराजे सिंधिया खेल संकुल में एलीट स्पार्टन्स स्पोर्ट्स क्लब और पुलिस टाइगर्स क्लब के बीच यह मुकाबला हुआ।
20-20 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलीट स्पार्टन्स की टीम 79 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान प्रशांत चतुर्वेदी, भूपेंद्र सिंह राठौड़, भगाराम करावा, सुरेश प्रजापति, सुनील बैरागी और डॉ. तौफिक ने अच्छी बल्लेबाजी की। पुलिस टाइगर्स के कप्तान विजय यादव, मेहरबान सिंह, मुकेश और रघुवीर ने प्रभावी गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस टाइगर्स की शुरुआत अच्छी रही। महेंद्र चीता, दौलत प्रजापति, कौशल और रघुवीर ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बीच के ओवरों में हेमंत, सुरेश, मनीष भाटिया, नवीन मीणा और जगजीत सिंह की सटीक गेंदबाजी के सामने टीम 66 रन पर सिमट गई। मनीष भाटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच से पहले जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा और पीटीएस कमांडेंट गोपीचंद मीणा की उपस्थिति में दोनों टीमों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। स्पार्टन क्लब के प्रभारी विनय जैन ने खिलाड़ियों और प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments