☜ Click Here to Star Rating


जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का प्रधानमंत्री से मिलना राजस्थान में कोई राजनीतिक हलचल नहीं है, सीएम को लेकर कोई फेरबदल के संकेत नहीं हैं। यह एक रूटीन मुलाकात है जो अपने राजस्थान म

.

कार्यक्रम को संबोधित करते जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी।

कार्यक्रम को संबोधित करते जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी।

यह बात मंत्री चौधरी ने बुधवार को कृषि ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान समारोह के बाद प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहां कि झालावाड़ जिले में स्कूली छात्रों की मौतें दुख घटना है। सरकार ने तत्काल आवश्यकता अनुसार स्कूल भवनों के लिए बजट दिया है। आगे भी जरूरत के हिसाब से देते रहेंगे। हमारी सरकार ने देश में अपनी तरह की पहली पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना शुरू की है। इसमें बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख किसानों को छह हजार 845 करोड़ रुपए की राशि हस्तांरित की गई है और 34 हजार 575 करोड़ रुपए के अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अपात्र लोगों को हटाकर जरूरतमंद लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

आकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

आकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पीपलू प्रधान रतनी देवी चंदेल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, सीईओ परशुराम धानका, उपखंड अधिकारी पीपलू गणराज बड़गौती, विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव, आईसीडीएस की उपनिदेशक सरोज मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त वीरेंद्र सिंह सोलंकी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

पीपलू ने टोंक का नाम रोशन किया:

मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में की थी। इससे आकांक्षी ब्लॉकों के चहुंमुखी विकास को गति देेने एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य।

अब उनियारा ब्लॉक का चयन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के पिछड़े जिलों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ किये हैं। इसी वर्ष गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले से एक ब्लॉक का चयन किया गया है। जिले से ब्लॉक उनियारा का चयन किया गया है। इससे क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि उनियारा ब्लॉक का चयन करने से उनियारा के विकास को गति मिलेगी। निवाई विधायक राम सहाय वर्मा ने कहा कि जिले में अधिकारी जरूरतमंद का काम प्राथमिकता से करें, तभी डबल इंजन की सरकार की सार्थकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading