☜ Click Here to Star Rating


कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने मारवाड़ इंटरनेशनल सभागार में अवैध खनन रोकने को बैठक ली।

लूनी नदी में अवैध खनन को रोकने और तेज डंपरों की आवाज आई को बंद करने के लिए कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में मारवाड़ इंटरनेशनल केंद्र सभागार में शुक्रवार शाम को बैठक हुई। बैठक में मंत्री जोगाराम पटेल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लून

.

बैठक में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।

बैठक में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।

मंत्री पटेल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को खनन क्षेत्र में ओवर लोड परिवहन, बिना नंबर के वाहन पर आवश्यक कार्यवाही करने, व्यावसायिक वाहनों पर गति नियंत्रण गवर्नर की अनुपालना सुनिश्चित करने और फ्लाइंग टीम को माइनिंग रूट पर नियुक्त करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खनन क्षेत्र में ओवर लोडिग वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट बनाने, आबादी वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाने और खनन क्षेत्र में उच्च यात्री भार के अनुरूप सड़क निर्माण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को डम्परों की सड़क पर पार्किंग रोकने,बिना नंबर के वाहनों एवं ओवर स्पीड वाहनों की आबादी क्षेत्रों में आवाजाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जेपी बैरवा,उपखंड अधिकारी (उत्तर) प्रीतम कुमार,उपखंड अधिकारी (दक्षिण)पंकज कुमार जैन, खनि अभियंता भगवान सिंह,अधीक्षण अभियंता (सार्वजनिक निर्माण विभाग) विनीत गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading