![]()
मॉर्च्युरी के बाहर बैठे मृतक के परिजन व परिचित।
टोंक सदर थाना क्षेत्र के गहलोद रपट के पास शुक्रवार को बनास नदी में नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक कोतवाली क्षेत्र के बहीर इलाके में परिजनों के साथ रहता था।
सदर थाने के हैड कॉन्स्टेबल घांसी खां ने बताया कि बनास नदी में दोपहर को इमरान (17) पुत्र जावेद शाह के डूबने की सूचना मिली थी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस से पहले ही परिजन और लोग इमरान को अचेत अवस्था में सआदत अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नही करवाने और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने की बात लिखित में दी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को बिना पोस्टमॉर्टम करवाए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
दोस्तों के साथ नहाने गया था मृतक के परिजनों ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे इमरान, सोहेल और वीर बनास नदी में नहाने गए थे। इस दौरान इमरान गहरे पानी में चला गया और सांस फूलने से डूब गया। मौजूद दोस्तों ने चिल्लाकर दूसरे लोगों को बुलाया। कुछ देर में ही इमरान को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments