जैसलमेर। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी।
जैसलमेर के पूनमनगर गांव में स्कूल गेट का पिलर गिरने से एक छात्र की मौत पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को आड़े हाथों लिया। रविंद्र भाटी ने वीडियो जारी कर शिक्षा मंत्री को कहा की ये हत्या है। अगर न्याय नहीं मिला तो सड़क से सद
शिव विधायक ने कहा- ‘शिक्षा मंत्री जी, अभी कुछ दिन पहले झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से मासूम बच्चों की मौत हुई। उनकी सिस्टम ने हत्या की और अभी उनकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि आज जैसलमेर में एक मासूम की इसी सिस्टम ने हत्या कर दी। एक शिक्षक के दोनों पैर चले गए। जब हम यह सुनते हैं तो एक बार तो दिल दहल जाता है। पांव कांपने लगते हैं।’
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा, ”इसी तरह के हालात चलते रहे तो आप विचार करो कौन सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को भेजेगा। धीरे-धीरे इस सिस्टम में जनता का विश्वास खत्म हो जाएगा। यह बालक जिसकी मौत हुई है, वो हमारे बच्चे हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। अगर इस बच्चे को न्याय नहीं मिला तो, मैं यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लडूंगा। ”

स्कूल जहां हादसा हुआ।
हादसे पर शिक्षा मंत्री ने कहा- दुखद है
इस हादसे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बच्चा दूसरे स्कूल का था। वह पूनमनगर के गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपनी बहन को लेने आया था। स्कूल के छुट्टी के समय गेट का पिलर गिरने से वह चपेट में आ गया और नीचे दबने से उसकी मौके पर मौत हो गई। यह एक बेहद दुखद घटना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत छात्र को अपने चरणों में स्थान दे।
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस समय बारिश का समय चल रहा है और कई स्थानों पर भारी वर्षा हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
पूनमनगर का VDO सस्पेंड स्कूल के गेट का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर पूनमनगर पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र मेघवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। सम पंचायत समिति के BDO किशन सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रामचंद्र बिना बताए अनुपस्थित रहा और मौके पर भी नहीं आया। इसलिए उसको सस्पेंड किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments