नागौर नगर परिषद में आज सेवा पखवाड़े के तहत वार्ड नंबर 16, 17 और 18 का शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के तीनों वार्डवासियों के विभिन्न प्रमाण पत्रों, भूखंड आवंटन पट्टे और कन्वर्जन के आवेदन लिए गए।
शिविर में कमिश्नर एसडीएम गोविंद सिंह भींचर ने शिविर में आए परिवादियों के समाज कल्याण, सड़क, पानी, बिजली, पेंशन, राजस्व, चिकित्सा-स्वास्थ्य से जुड़े प्रकरण दर्ज किए गए।

प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने हर विभाग के स्टॉल पर जाकर सरकारी योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।
शहरी सेवा शिविर जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भी निरीक्षण करने पहुंचे। नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने उन्हें शिविर में अब तक दिए गए लाभांश के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विभागवार योजनाओं से अब तक आमजन को दी गई राहत के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री चौधरी और जिला कलेक्टर पुरोहित ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभार्थी हरिराम को 50 हजार रुपए की पहली किस्त का चैक सौंपा।

शिविर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने नव प्रसूताओं व नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी करवाया।
शिविर के निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मोहम्मद दानिश व परीन बानो को व्हील चेयर सौंपी। वहीं, लक्ष्मीकांत दान, मांगीलाल, श्रवणलाल कुमावत को कृषि भूमि के पट्टे, विमला जोशी व रेखा चौधरी को नामांतरण प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर एडीएम चंपालाल जीनगर, कमिश्नर गोविंद सिंह भींचर, शिविर सहप्रभारी रमेश रिणवां, हरिराम जाखड़, मनीष कच्छावा समेत काफी लोग मौजूद थे।
कमिश्नर गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि बुधवार के शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1, जन्म-मृत्यु/विवाह पंजीयन के 16, कृषि भूमि रूपांतरण के 10, 69ए के 2, कच्ची बस्ती का 1, भवन मानचित्र अनुमोदन के 3 व नाम हस्तांतरण के 10 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। गुरुवार 25 सितंबर को वार्ड नंबर 19, 20 और 21 का शिविर नगर परिषद के नेहरू पार्क में लगेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments