शिक्षक संघ प्रगतिशील के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन को संबोधित करते जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी।
कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा-2013-14 में मैंने 700-800 ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर करा दिए थे। अब 50 के भी नहीं करा पाया। 2018 से ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं हुए हैं। तबादले के लिए सीएम भजनलाल पर दबाव बनाऊंगा।
मंत्री कन्हैया लाल चौधरी शुक्रवार से टोंक जिला मुख्यालय पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे।

सम्मेलन में सेवानिवृत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
मंत्री कन्हैया लाल के बयान की प्रमुख बातें..
- ट्रांसफर पर सरकार मंथन कर रही- मंत्री ने कहा- टीचर्स के परिजन काफी परेशान है। शिक्षक और परिजन मुझे तबादला करवाने के लिए दबाव बनाते हैं। मैं भी मुख्यमंत्री पर दबाव बनाऊंगा। ताकि शिक्षकों के तबादले हो सकें। शिक्षकों के तबादले के लिए सरकार की तरफ से मंथन किया जा रहा है। महिला शिक्षक या वे शिक्षक जो दूर स्थान पर नौकरी कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार शीघ्र इस पर निर्णय करेगी। दूर स्थान पर नौकरी कर रहे शिक्षकों को राहत देने के लिए नई भर्ती निकाली जा रही है। नई भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों को दूर स्थान पर पोस्टिंग दी जाएगी। पुराने शिक्षक जो कई साल से दूर नौकरी कर रहे हैं, उनका नजदीक स्थानांतरण किया जाएगा।
- ईआरसीपी प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना- मंत्री ने कहा- ईआरसीपी प्रधानमंत्री मोदी की एक महत्वपूर्ण योजना है। यह किसानों के लिए वरदान होगी। ईआरसीपी को लेकर कुछ किसानों की समस्याएं हैं। उनका समाधान भी सरकार की तरफ से किया जाएगा। जिले के 100% किसानों को ईआरसीपी का लाभ मिलेगा।
- नई शिक्षा नीति से होगा बेरोजगारी का समाधान- मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति लागू की है। इसमें विद्यार्थी को अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने का अधिकार है। विद्यार्थी को किस क्षेत्र में जाना है, किस क्षेत्र में रुचि है, उसी के अनुरूप है नई शिक्षा नीति बनाई गई है। उसी के आधार पर देश में बेरोजगारी की समस्या का समाधान होगा।

प्रदेशभर में हो रहे शिक्षक सम्मेलन
कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा- प्रदेश भर में दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन किए जा रहे हैं। इनमें विद्यार्थियों में नवाचार व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। जिलेभर में आयोजित सम्मेलनों में शिक्षकों ने अपनी समस्याएं बताई हैं। उन समस्याओं को लेकर मैं मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करूंगा।
हर स्कूल को दो-दो लाख रुपए दिए
मंत्री ने कहा- सरकार ने जर्जर विद्यालयों के मरम्मत के काम के लिए हर स्कूल को राशि आवंटित की है। जितने भी भवन कंडम हालत में हैं उनको क्षतिग्रस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही नए निर्माण को लेकर राज्य सरकार की तरफ से शीघ्र आदेश कर दिए जाएंगे। विद्यालयों में नए भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments