☜ Click Here to Star Rating
.
पूर्ववर्ती राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं पूर्ववर्ती बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सम्मिलन पश्चात राजस्थान ग्रामीण बैंक का गठन किया गया है। नई बैंकिंग इकाई राज्यभर में करीब 1600 शाखाओं और 26 क्षेत्रीय कार्यालयों से कार्य करेगी।
बैंक प्रबंधन के अनुसार तकनीकी माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर एकीकरण की प्रक्रिया के तहत 24 से 26 अगस्त तक सभी शाखाओं में डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एईपीएस आदि अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। वहीं 22 से 26 अगस्त तक चेक क्लियरिंग की सभी सेवाएं भी उपलब्ध नहीं होगी।
27 अगस्त से राजस्थान ग्रामीण बैंक की सभी सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments