![]()
हाउसिंग बोर्ड ने 5 शहरों- उदयपुर, बारां, बूंदी, धौलपुर और बाड़मेर में आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग कर दी है। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन योजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें ईडब्ल्यूएस, अल्प आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग श्रेणी के लिए कुल 667 आवास/फ्लैट बनेंगे।
आवेदन के समय शुल्क
ईडब्ल्यूएस (घरौंदा योजना)
- रजिस्ट्रेशन फीस ₹7,000+70 GST
- आवेदन शुल्क354
- प्रोसेसिंग शुल्क 590
लॉटरी में मकान नहीं निकलता है तो रजिस्ट्रेशन फीस लौटाई जाएगी। शेष राशि न तो रिफंड होगी और न ही मकान आवंटन पर समायोजित की जाएगी।
एलआईजी
- रजिस्ट्रेशन 15,000 +150 GST
- आवेदन शुल्क – 354
- प्रोसेसिंग शुल्क – 826
एमआईजी-ए
- रजिस्ट्रेशन 50,000 + 2,500 GST
- आवेदन शुल्क – 354
- प्रोसेसिंग शुल्क – 1,180
पांच शहरों में योजनाएं लॉन्च
बूंदी की नैनवा आवासीय योजना- 72 आवास, बारां की अटरू आवासीय योजना- 189 आवास, बाड़मेर की लंगेरा आवासीय योजना- 200 आवास, धौलपुर की बाड़ी रोड योजना- 64 फ्लैट, उदयपुर की पानेरिया की मादड़ी योजना-142 फ्लैट।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments