☜ Click Here to Star Rating



मेगा रक्तदान कैम्प के पोस्टर का विमोचन करते तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारीगण।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 61वें स्थापना दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर के दिन परिषद की और से मेगा रक्तदान कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत दुनिया के 75 देशों में 7500 से अधिक रक्तदान शिविर लगाने की तैयारी चल रही

.

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, उदयपुर के अध्यक्ष अशोक चोरडिया, मंत्री विनित फुलफगर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बड़े आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा यूनिट रक्तदान हो इस बात को लेकर उत्साह बढ़ाया जा रहा है।

मेवाड़ कोच अभिषेक पोखरना ने बताया कि तेयुप प्रबंध मण्डल के संयोजक, युवा साथी एवं सभी सहयोगी संस्थाएं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये प्रयासरत है। उदयपुर प्रभारी नीरज सामर ने बताया कि इसमें अधिक से अधिक संगठनों को जोड़ा जा रहा है और हमारा मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान हो ताकि यह रक्त संकट के समय मरीजों के काम आ सके।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, उदयपुर के साथ जैन सोश्यल ग्रुप उदयपुर मेवाड़ एवं ओसवाल सभा उदयपुर, भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर एवं देहात जिला की इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहभागिता रहेगी।

नोर्थ जॉन कोर्डिनेटर संदीप हिंगड़ ने बताया कि 17 सितम्बर 2025 को मुख्य कार्यक्रम भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार में होगा। इस दौरान तेरापंथ समाज के अध्यक्ष कमल नाहटा, भाजपा शहर महामंत्री देवीलाल सालवी, भाजपा नेता तुषार मेहता, अजित छाजेड़, मेवाड़ संयोजक भूपेश खमेसरा आदि मौजूद रहे।

17 को यहां आयोजित होगा रक्तदान शिविर महाप्रज्ञ विहार, भुवाणा, उदयपुर मार्बल भवन, राजस्थान विद्यापीठ डबोक, विद्या निकेतन सेक्टर-4, सुखाड़िया विवि गेस्ट हाउस, अणुव्रत चोक नाइयों की तलाई, आराधना भवन मालदास स्ट्रीट, महावीर स्वाध्याय भवन, सुन्दरवास, सीए भवन सेक्टर-14, प्रताप गौरव केंद्र, जीबीएच, बेडवास, आर्कगेट मादड़ी इण्डस्ट्रियल एरिया, पायरोटेक कलड़वास, फ्यूजन आई.टी. पार्क मादड़ी, फतहसागर फिश एक्वेरियम के पास, महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति अंबामाता, सोनी हाईट्स बस स्टैंड के पास थामला, पावन धाम फतहनगर, ऋषिराय धाम रावलिया, सामुदायिक चिकित्सालय ऋषभदेव, महात्मा गांधी ब्लड बैंक बांसवाड़ा, बीजेपी कार्यालय डूंगरपुर, तपोवन ब्रह्माकुमारी आबूरोड़ और राजकीय चिकित्सालय सिरोही



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading