☜ Click Here to Star Rating


प्रतापगढ़ में 31 मामलों में जब्त कि गए अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है। इनमें डोडाचूरा, एमडीएमए, गांजा और ब्राउनशुगर शामिल है। सभी मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया है।

.

प्रतापगढ़ एसपी कार्यालय के मीडिया प्रकोष्ठ ने बताया कि ये कार्रवाई राजस्थान के पुलिस महानिदेशक के आदेश के तहत की गई। जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री शंभुपुरा में आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और पुलिस उप अधीक्षक पिपलखूंट भी उपस्थित थे।

बैठक में प्रतापगढ़, हथुनिया, रठांजना, सालमगढ, कोटडी, अरनोद, देवगढ, धरियावद, छोटीसादडी, जलोदाजागीर और धमोतर थानों के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की समीक्षा की गई। समिति ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत निस्तारित माल और न्यायालय द्वारा निर्णयशुदा प्रकरणों के दस्तावेजों का अवलोकन किया था।

इस कार्रवाई में कुल 31 प्रकरणों से जब्त लगभग 2261.62 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा नष्ट किया गया। साथ ही 350.4 ग्राम एमडीएमए, 8 किलो 36 ग्राम गांजा और लगभग 631 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर को भी जलाकर नष्ट किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading