![]()
गोगामेड़ी मेले में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग ने दस नए सैंपल लिए।
हनुमानगढ़ के नोहर में चल रहे गोगामेड़ी मेले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग ने दस नए सैंपल लिए। मेले में अब तक कुल 105 खाद्य नमूने एकत्र किए जा चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के अनुसार टीम ने विभिन्न दुकानों से नमूने लिए हैं। एसएम होटल से घी, वीरतेजा से आइसक्रीम, शिव किराना से सरसों तेल और धनिया पाउडर संग्रहित किए गए। अलीगढ़ होटल से आटा और लाल मिर्च पाउडर, गोगाजी प्रसाद भंडार से लड्डू तथा ठाकुर खजला भंडार से लड्डू और बर्फी के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
विभाग ने सभी दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। मिलावट या एक्सपायर्ड सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डॉ. शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि मिलावटी या एक्सपायर्ड सामान बेचने वालों की सूचना विभागीय नंबर 01552-261190 या राज्य स्तरीय वॉट्सऐप नंबर 9462819999 पर दें।
‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शिकायत मिलने पर विभागीय टीम जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर न्यायालय द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments