☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान की भजनलाल सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए मदन राठौड़ ने कहा- पूर्व सीएम अशोक गहलोत को गिरेबान में झांकने का अभ्यास नहीं है। र

.

राठौड़ ने मौजूदा राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार को लेकर भी अपना पक्ष रखा और बताया- राजनीतिक नियुक्ति और नई टीम में जल्द ही सब कुछ होगा, अब इसमें ज्यादा दिन नहीं लगेंगे।

पेपर लीक कांग्रेस सरकार में हुए

मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस नेताओं को अभ्यास नहीं है। लेकिन अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। राजस्थान में जब भी पेपर लीक हुए, वो कांग्रेस सरकार में हुए। अशोक गहलोत सरकार में युवाओं के साथ कुठाराघात हुए। लेकिन भजनलाल शर्मा की सरकार बनने के बाद से कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने 2021 की एसआई भर्ती प्रक्रिया में जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। कई आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं। यहां तक की पूर्व सीएम के अंगरक्षक भी गिरफ्त में है। अभी और भी पकड़ में आएंगे।

डोटासरा भी अपराधों का हिस्सा मानें जाएंगे

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा अब बयानबाजी करते हैं, लेकिन उनके पास कोई विकल्प ही नहीं है। जो अपराध उनकी सरकार में, उनके प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए। सीधे तौर पर डोटासरा भी इन अपराधों का हिस्सा मानें जाएंगे। ऐसे में उन्हें इस तरह के बयानबाजी नहीं करना चाहिए।

जो सूची वायरल हुई, वो प्रपोज लिस्ट थी

मदन राठौड़ ने अपनी नई टीम को लेकर कहा कि जो सूची वायरल हुई वो प्रपोज लिस्ट थी। हम कई बड़े नेताओं से सुझाव लेते हैं, वो अपनी प्रपोज लिस्ट भेजते हैं। सब के सुझाव को शामिल करके लिए फाइनल सूची बनती है। जो सूची वायरल हुई वो फाइनल नहीं है। लेकिन अब बहुत जल्द कुछ ही दिनों में नई टीम के नाम सबके सामने होंगे।

जातीय बोर्ड अघोषित रूप से बंद करने के पूर्व सीएम के आरोपों पर उन्होंने कहा- हम किसी भी बोर्ड को बंद नहीं करने जा रहे हैं। सभी राजनीतिक नियुक्तियां जल्द होगी। संवैधानिक पद होते हैं, उसमे समय पूरा पर ही हटाया जा सकता है। राठौड़ ने कहा कि संवैधानिक पदों से हटाने का काम कांग्रेस सरकार में ही हो सकता था। हम उनकी तरह नहीं करते है। जहां तक सरकार गिराने का सवाल है, वो भी कांग्रेस में होता था, हम लोकतंत्रीय तरीके से चुनी हुई सरकार को गिरा का काम नहीं करते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading