![]()
बांसवाड़ा जिले के सदर थाना इलाके के चित्रा डूंगरी कुपड़ा में महिला की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत का मामला आया है। पुलिस के अनुसार- कोहाला निवासी मंगी(30) पत्नी भगवती लाल यादव वर्ष की मौत हो गई। रविवार दोपहर को उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था
सोमवार सुबह 6 बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की शादी कोहाला गांव में करीब 3 वर्ष पूर्व करवाई थीं। शादी के बाद से पति और पत्नी पीहर में ही रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि सुबह बाइक पर वह अपने पति के साथ बांसवाड़ा गई थीं। वापस आते समय घर पहुंचने से पहले गांव में ही उल्टियां करने की सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे। इस दौरान वहां बदबू आने से उसके जहर पीने का आभास हुआ। तुरंत जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती करवाया गया।
जानकारी में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े हो रहे थे। लड़की के माता- पिता अहमदाबाद मजदूरी करते हैं।
हंगामा देख पति फरार हुआ मृतका की मौत होने पर पीहर पक्ष के लोगों ने उसके पति भगवती लाल पर जहर पिलाने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की। हंगामा बढ़ता देख मृतका का पति वहां से भाग गया। परिजनों के अनुसार- वह कल(रविवार) से हॉस्पिटल ही था। मृतका के शव को पीहर पक्ष ले गया।
मृतका की भाभी रमिला पत्नी पवन यादव ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। शादी के तीन वर्ष होने पर मामले की जांच बांसवाड़ा एसडीएम को सौंपी गई हैं। मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इस दौरान एसडीएम भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments