☜ Click Here to Star Rating



पशु बाड़े की नाली से यहां इकट्ठा होता है गोमूत्र।

खाद, कीटनाशी, पशु आहार आदि के लिए ज्यादातर किसान प्राय: बाजार पर निर्भर रहते हैं लेकिन बांदीकुई के महानों का वास निवासी किसान रामसिंह महाणा अपने नवाचारों के चलते इस मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। अपने खेत के लिए वह खाद, कीटनाशी व पशु आहार खुद बना

.

किसान रामसिंह ने बताया, मैंने 15 गाय-भैंसें पाली हुई हैं। फसलों में नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए इनके मूत्र का उपयोग करता हूं। गाय-भैंस का मूत्र छिड़कने से फसलों में पत्तियों का पीलापन दूर होता है और बढ़वार अच्छी मिलती है। गाय-भैंस का मूत्र व्यर्थ न जाए इसलिए बाड़े में नाली बनाकर उसे गड्ढे से जोड़ रखा है। बारिश के दिनों के अलावा सर्दियों में मूत्र ड्रमों में इकट्ठा कर लेता हूं। रबी की फसलों में इसका 2-3 बार स्प्रे करता हूं। इससे फसलों में नाइट्रोजन की कमी पूरी होती है।

कृषि विभाग की सलाह के अनुसार खेत की मेड़ पर अरडू नीम के पेड़ लगाए थे। पशुओं को इनकी पत्तियां खिलाता हूं, जो हरे चारे का काम करती हैं। ये पत्तियां इतनी पौष्टिक हैं कि पशुओं को ताजगी देती और दूध बढ़ाती हैं। मेरी 15 घरों की ढाणी में अरडू नीम के 2 हजार से ज्यादा पेड़ लग चुके हैं। इन्हें मेड़ों पर लगा रखा है ताकि फसलों की बढ़वार प्रभावित न हो।

रामसिंह कहते हैं, पशु आहार भी खुद बनाता हूं। सौ किलो पशु आहार बनाने के लिए 40 किलो जौ, गेहूं, बाजरा, 30 किलो सरसों की खली, 20 किलो चना, ग्वार की चूरी, काला नमक, सेंदा नमक, 4-5 किलो सरसों का तेल, कपास से रूई निकलने के बाद बचा काकड़ा लेता हूं। इन्हें मिलाकर तिगुने पानी में गर्म करता हूं। इससे तैयार पशु आहार बाजार काफी पौष्टिक होता है। पहले चने की फसल में अच्छी बढ़वार के लिए बकरियों से पत्तों की चुटाई करवाता था लेकिन अब पत्तियां तोड़कर इन्हें बेच देता हूं।

हरी पत्तियां सब्जी बनाने में काम आती हैं। मुझे देखकर ढाणी के अधिकांश किसान भी चने की पत्तियों से मुनाफा कमा रहे हैं। मैं सब्जी, गेहूं, बाजरा की जैविक खेती भी करता हूं। बैंगन, टमाटर, पालक में कीड़ा लगने पर गोबर, गोमूत्र, आकड़ा, नीम पत्ती, नीम की निंबोली का मिश्रण बनाकर उसका छिड़काव करता हूं। खेत के अंदर व मेड़ों पर बील के 200 पेड़ लगा रखे हैं। बील बेचकर अतिरिक्त आय लेता हूं। दूसरे किसानों को जैविक खेती की ट्रेनिंग भी देता हूं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading