☜ Click Here to Star Rating



महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

दौसा जिले के महवा विधायक राजेंद्र मीना ने बुधवार देर शाम को सीएमआर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। विधायक ने महवा को जिला बनाने समेत विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण की कई मांग रखी। उन्होंने पीपलखेड़ा गांव में आवासीय महिला महाव

.

विधायक ने महवा के पुराने अस्पताल में मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र खोलने, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऑफिस खोलने, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैंप कोर्ट शुरू करने, केंद्र सरकार से नवोदय विद्यालय खुलवाने, बैजूपाड़ा में उपखंड कार्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय की घोषणा करने की मांग की।

साथ ही विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत और नए भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने, आधा दर्जन विद्यालयों में नए संकाय खोलने एवं स्टाफ की पूर्ति करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग रखी।

सरकार ने बजट में दी थी कई सौगातें

विधायक राजेंद्र मीना ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में महवा को कई सौगातें देते हुए क्षेत्र में सड़क, बिजली, चिकित्सा और शिक्षा से जुड़ी अनेकों घोषणाएं की गई थी। विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने महवा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए जा रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading