इंडियन नेवी के जवान रवि कुमार का फाइल फोटो।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में इंडियन नेवी के जवान 26 वर्षीय रवि कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। रवि चार दिन पहले ही रक्षाबंधन की छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार देर रात वे अपने दोस्त को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही जवान का सिर सड़क से जा लगा और पूरी तरह फट गया। आसपास के लोगों ने उसके बाइक के नंबर और फोटो को सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया तो मृतक की पहचान हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, आरोपी ड्राइवर अपना ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उसके ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
उधर, सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक, रवि की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। चार दिन पहले ही वह रक्षाबंधन की छुट्टी लेकर घर आए थे और रक्षाबंधन पर ही यह हादसा हो गया।

ट्रक की टक्कर से रवि का सिर फट गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…
- 3 साल पहले नेवी में भर्ती हुआ, मुंबई में तैनाती: परिवार के मुताबिक, कनीना के गांव धनोंदा के रहने वाले करीब 26 वर्षीय रवि कुमार 3 साल पहले ही इंडियन नेवी में भर्ती हुए थे। फिलहाल उसकी ड्यूटी मुंबई में थी। 4 दिन पहले वह रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर अपने गांव धनौंदा आए हुए थे। शनिवार को उन्होंने अपनी बहनों से राखी बंधवाई थीं। परिवार में खुशी का माहौल था।
- रात को को दोस्त को छोड़ बस अड्डे गए थे: परिवार के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त कुलदीप को बस अड्डे तक छोड़ने बाइक से कनीना गए थे। उनका दोस्त कुलदीप किसी कंपनी में काम करता है। उसे रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर शनिवार को ही लौटना था। इसी वजह से रवि अपनी बाइक से कुलदीप को छोड़ने गया था।
- ट्रक ने मारी टक्कर, सड़क में सिर लगकर फटा: परिजनों ने आगे बताया कि दोस्त कुलदीप को कनीना में छोड़ने के बाद रवि बाइक से वापस आ रहा था। कनीना में ही उसकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर गिरते ही रवि का सिर फट गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
- ट्रक को कब्ज में लिया, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमॉर्टम के लिए कनीना अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। इसके अलावा ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। उसके नंबर के आधार पर ट्रक मालिक और ड्राइवर का पता किया जा रहा है। उधर, आज रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

मृतक रवि की पत्नी। 3 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
राजस्थान में हुई थी शादी रवि के बड़े भाई प्रवीण ने बताया कि हमारे तीनों भाइयों में रवि सबसे छोटा था। 22 अप्रैल को ही उनकी शादी राजस्थान के अलवर जिले के गांव नसोंपर टपूकड़ा निवासी प्रियंका से हुई थी। शादी बड़े ही धूमधाम से की गई थी। इसमें दोनों तरफ के नाते-रिश्तेदारों ने शिरकत की थी। हादसे की सूचना उन्हें रात में पुलिस ने दी थी। इसके बाद सभी तुरंत अस्पताल पहुंचे थे, जहां रवि की मौत होने का पता चला। प्रवीण ने बताया कि सबसे छोटा होने के कारण रवि सबका लाड़ला था।

हादसे के बाद सड़क पर जाम भी लग गया था, जिसे पुलिस ने खुलवाया।
हादसे का वीडियो रात में हुआ वायरल उधर, हादसे के बाद ही शनिवार की रात को 10 बजे करीब जिले के सोशल मीडिया ग्रुपों पर इसकी वीडियो वायरल हो गई। रवि के पास जो बाइक थी, उसका नंबर नारनौल का था। इससे लोगों ने उनकी पहचान कर कर ली। बाद में पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसका पता किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments