![]()
जयपुर में महारानी फार्म के पास द्रव्यवती नदी पर बनाए हाइलेवल ब्रिज का काम पूरा हो गया। इस पुलिया को ट्रेफिक संचालन के लिए नवरात्रा से खोला जा सकता है। इस पर अब रंग-रोगन का काम शेष है। इस ब्रिज के शुरू होने पर आमजन को अब मानसरोवर जाने के लिए 3-5 किलोम
दरअसल, महारानी फार्म द्रव्यवती नदी पर बनी रपट को ऊंचा करने के लिए जेडीए ने यहां पिछले साल नवंबर 2024 में हाइलेवल ब्रिज बनाने का काम शुरू किया था। इस ब्रिज का काम 6 माह यानी इस साल मई के आखिरी तक पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन काम में देरी के कारण अब इसे सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
17 मीटर चौड़ी थी रपट
महारानी फार्म पुलिया का काम शुरू करने से पहले यहां बनी रपट (कनेक्टिंग रोड) 17 मीटर चौड़ी थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 मीटर कर दिया है। इसके अलावा इस कनेक्टिंग रोड का लेवल बहते पानी से ऊंचा करने के लिए यहां चार बाई चार मीटर के चौड़े बॉक्स (कल्वर्ट) डाले गए। ताकि द्रव्यवती नदी का पानी इन्हीं बॉक्स में से होकर बहे।
वहीं, इस बॉक्स को डालने से अब यहां कनेक्टिंग रोड की ऊंचाई साढ़े चार मीटर तक बढ़ गई। जबकि इस पूरे हाइलेवल ब्रिज की लंबाई 210 मीटर हो गई। इसके निर्माण पर करीब 6 करोड़ रुपए की लागत आई है।
नहीं काटना पड़ेगा लम्बा चक्कर
वर्तमान में इस कनेक्टिंग रोड के बंद होने से वाहन चालकों को बीटू बाइपास या रिद्धी-सिद्धी हाइलेवल ब्रिज से होकर मानसरोवर जाना पड़ता है। इसके कारण वाहन चालकों को 3 से 5 किलोमीटर अतिरिक्त गाड़ी चलानी पड़ती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments