निवासियों का कहना है कि टाउनशिप पॉलिसी 2010 को 27 जून 2024 की अधिसूचना से रद्द कर दिया गया है। 17 जुलाई 2025 से नई पॉलिसी लागू है। इसके बावजूद अधिकारी पुरानी पॉलिसी का हवाला देकर बल्क कनेक्शन की बात कर रहे हैं।
जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित कृष्णा कुंज विलास के 200 से अधिक परिवार बीसलपुर पाइपलाइन से पानी कनेक्शन के लिए परेशान हैं। PHED विभाग के अधिकारी टाउनशिप पॉलिसी 2010 और गेटेड कॉलोनी का हवाला देकर व्यक्तिगत जल कनेक्शन देने से मना कर रहे हैं।
स्थिति यह है कि कृष्णा कुंज विलास के बगल में स्थित लता नगर कॉलोनी को समान परिस्थितियों में व्यक्तिगत कनेक्शन दिए गए हैं। निवासियों का कहना है कि टाउनशिप पॉलिसी 2010 को 27 जून 2024 की अधिसूचना से रद्द कर दिया गया है। 17 जुलाई 2025 से नई पॉलिसी लागू है। इसके बावजूद अधिकारी पुरानी पॉलिसी का हवाला देकर बल्क कनेक्शन की बात कर रहे हैं।

निवासियों ने CPGRAMS पोर्टल, राजस्थान संपर्क, राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायतें दर्ज कराई हैं।
निवासियों ने PHED के अतिरिक्त मुख्य इंजीनियर सुधांशु दीक्षित और अधिशासी अभियंता सुधीर वर्मा पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब उन्होंने अधिकारियों से सवाल पूछे तो उन्होंने फोन काट दिया।
निवासियों ने CPGRAMS पोर्टल, राजस्थान संपर्क, राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायतें दर्ज कराई हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द व्यक्तिगत कनेक्शन नहीं दिए गए तो वे विभागीय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments