☜ Click Here to Star Rating



गांधव के पास खेतों में भरा लूणी नदी का पानी।

अजमेर, पाली और जालोर में मूसलाधार बारिश होने की वजह से लूणी नदी में पानी की आवक बढ़ गई हैं। ऐसे में नदी के किनारे बसे हुए गांवों के खेतों में पानी के भराव का खतरा बढ़ गया है। जहां खेतों से नदी का पेटा नीचे हैं, वहां पर तो कोई दिक्कत नहीं हैं लेकिन गा

.

गांधव और गांधव खुर्द गांव के पास करीब 120 से अधिक खेतों में नदी का पानी भर गया है। यहां पर किसानों ने पहले मूंग, मोठ, बाजरा सहित खरीफ की फसलों की बुवाई कर रखी थी और फसलों का उगाव भी अच्छा था, लेकिन अब नदी के पानी के भराव के कारण समस्या उत्पन्न हो गई हैं।

दो किमी. क्षेत्र के खेतों में पानी भरने से खराब हुई फसलें

लूणी नदी के पास बसे गांधव गांव में 200 किसानों के खेत हैं। जिसमें से 60% किसानों के 120 खेत नदी की दूसरी तरफ है और 80 खेत गांधव गांव में है। लूणी नदी में पानी का बहाव तेज होने के साथ ही सभी किसान गांधव गांव में आकर बस गए।

बारिश के साथ ही लूणी नदी में 4 से 5 फीट तक बहाव हो रहा है। इसके कारण गांधव खुर्द के किसानों के खेतों में लहलहा रही बाजरा, मूंग, तिल, अरंडी तथा अन्य फसलें पानी से घिर गई है। जिसके कारण किसानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।​ किसान लूंभाराम गांधव ने बताया कि बारिश के दौरान लूणी नदी में पानी की आवक दिनों दिन तेज होती जा रही है। इसके कारण खेतों में पानी का भराव भी होने लगा है। कंटेंट: चैतन्य मोहन केवलिया, फोटो: नरपत रामावत



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading