☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि जयपुर के बनाड़ रोड स्थित फकीरा नगर में सुभाष कुमावत किराए पर कमरा ले कर रहता था। उसी कमरे में उसका शव पड़ा मिला।

.

हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। इस के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई।

सुभाष की मौत को 4 दिन बीत गए थे। लेकिन पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं लगा सकी थी। इस से मृतक के घर वालों में रोष बढ़ता जा रहा था।

इसी बीच पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस को सुभाष का मोबाइल मिला। इस मोबाइल में मिली एक वीडियो क्लिप ने सुभाष की हत्या की इन्वेस्टिगेशन की दिशा ही बदल दी।

अब पढ़िए आगे ….

नरेंद्र सुभाष को बुलाने के लिए गया तो कमरे में उसकी लाश पड़ी थी। -फोटो एआई जनरेटेड

नरेंद्र सुभाष को बुलाने के लिए गया तो कमरे में उसकी लाश पड़ी थी। -फोटो एआई जनरेटेड

पुलिस को सुभाष का जो मोबाइल मिला था, उसमें मिली अश्लील क्लिप ने हत्या का राज खोल दिया। सुभाष की हत्या उसी की प्रेमिका ने गला घोंटकर की थी। प्रेमिका भी कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र की पत्नी विनोद कंवर थी।

क्लिप मिलने के बाद पुलिस ने विनोद कंवर को हिरासत में ले लिया। विनोद ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि सुभाष ने गले में दुपट्टे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब वह वहां गई तो वह फंदा लगा रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। फिर वह फैक्ट्री काम पर चली गई। डर के चलते यह बात उस ने अपने पति को भी नहीं बताई थी।

पुलिस ने विनोद के बयानों की सच्चाई जानने के लिए उसके मोबाइल को भी खंगाला। मोबाइल चैक करने पर उसमें भी वाॅट्सऐप पर वीडियो काॅल करने की जानकारी मिली। इसके अलावा उसके मोबाइल में भी दोनों की अश्लील क्लिप थी। इसके अलावा जैसा कि विनोद ने बताया था सुभाष के कमरे से कोई फंदा भी नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने विनोद से दोबारा सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में विनोद कंवर टूट गई और सुभाष की हत्या करना कबूल कर लिया।

तत्कालीन डीसीपी जयपुर (पश्चिम) ऋचा तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वजह प्रेमिका से जबरन संबंध बनाना था। विनोद ने ही गला घोंटकर सुभाष की हत्या की।

जब भी सुभाष कमरे पर आता, नरेंद्र उसे अपने यहां खाने पर बुला लेता था। दोनों साथ में शराब भी पीते थे। -फोटो एआई जनरेटेड

जब भी सुभाष कमरे पर आता, नरेंद्र उसे अपने यहां खाने पर बुला लेता था। दोनों साथ में शराब भी पीते थे। -फोटो एआई जनरेटेड

इस हत्याकांड में खौफनाक अफेयर की कहानी सामने आई…

26 वर्षीय मृतक सुभाष कुमावत जयपुर के बैनाड़ राेड पर फकीरा नगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह अविवाहित था। इसी परिसर में नरेंद्र भी रहता था, दोनों में दोस्ती थी। जब भी सुभाष कमरे पर आता, नरेंद्र उसे अपने यहां खाने पर बुला लेता था। दोनों साथ में शराब भी पीते थे।

नरेंद्र की पत्नी विनोद कंवर पर सुभाष की गंदी नजर थी। सुभाष नरेंद्र से हंसी-मजाक में कह भी देता था, ‘तुम तो कम अक्ल हो। ताज्जुब है तुम्हें इतनी सुंदर बीवी कैसे मिल गई?’

सीधा-सादा नरेंद्र उसकी बात को हंसी में टाल देता था।

धीरे-धीरे सुभाष और विनोद कंवर एक दूसरे के नजदीक आ गए। गांव जाने के बाद भी सुभाष फोन पर विनोद से लंबी-लंबी बातें करने लगा। 2 साल से दोनों दूसरे के साथ अवैध संबंध में थे। एक दिन सुभाष ने विनोद से कहा, ‘तुम अपने पति को तलाक दे दो। मैं तुम से शादी कर लूंगा।’

सुभाष अक्सर नरेंद्र की गैर मौजूदगी में विनोद से मिलने के लिए उसके कमरे पर आने लगा। वह विनोद को महंगे-महंगे तोहफे भी देता था।

सुभाष और विनोद कंवर धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे। -फोटो एआई जनरेटेड

सुभाष और विनोद कंवर धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे। -फोटो एआई जनरेटेड

इस बीच नरेंद्र को उनके अवैध संबंध की भनक लग गई थी। उसने पत्नी विनोद को कई बार समझाया कि सुभाष जब घर आए तो वह उस से बात न किया करे, लेकिन पति की बातों का पत्नी पर कोई असर नहीं होता था।

सुभाष विनोद से उसे अपने साथ रखने की बात भी कह रहा था। इसका पता नरेंद्र को चल गया था। इसी बात को ले कर पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी।

नरेंद्र अपनी पत्नी को गांव भी ले गया था, वह जिद करके वापस आ गई थी। इस अनबन के चलते उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

इसके बाद विनोद सुभाष से मिलने में सावधानी बरतने लगी। पति घर पर नहीं होता तब वह सुभाष को बुलाती। कभी खुद सुभाष के कमरे पर चली जाती।

6 मार्च, 2022 की सुबह 7 बजे नरेंद्र काम पर निकल गया था। विनोद घर पर अकेली थी। सुभाष आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

विनोद कंवर के इनकार करने पर सुभाष ने उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सुभाष की धमकी के बाद विनोद कंवर मान गई। इसके बाद विनोद ने धोखे से सुभाष का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी।

सुभाष ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला तो विनोद कंवर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। -फोटो एआई जनरेटेड

सुभाष ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला तो विनोद कंवर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। -फोटो एआई जनरेटेड

हत्या के बाद शव को खींच कर कमरे की खिड़की के पास लिटा दिया। इसके बाद करीब 8:30 बजे वह फैक्ट्री चली गई। हत्या के बाद दोपहर में विनोद वापस घर आई और लंच करने के बाद फिर से काम पर चली गई। ऐसा उसने इसलिए किया कि आस-पड़ोस के लोग उस पर शक न कर सकें।

पुलिस ने 10 मार्च, 2022 को आरोपी विनोद कंवर को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दिन न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 18 मार्च 2025 को विनोद कंवर उर्फ वीनू को जयपुर मेट्रो-द्वितीय की एडीजे कोर्ट-6 ने उम्रकैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट के जज बालकृष्ण कटारा ने यह आदेश दिया था।

….

जयपुर में किराए के कमरे में युवक की लाश:हार्ट अटैक की आशंका थी, अश्लील मोबाइल क्लिप से मिला मर्डर का सुराग, पार्ट-1



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading