![]()
बाल चित्रकार गीत नामदेव की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर बनाई गई पेंटिंग जयपुर नगर निगम हेरिटेज की आयुक्त डॉ. निधि पटेल को भेंट की गई।
डिजिटल बाल मेला की ओर से बाल चित्रकार गीत नामदेव की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर बनाई गई पेंटिंग जयपुर नगर निगम हेरिटेज की आयुक्त डॉ. निधि पटेल को भेंट की गई। इस अवसर पर डिजिटल बाल मेला की प्रतिनिधि कशिश जैन और जाह्नवी शर्मा उपस्थित रहीं।
बाल चित्रकार गीत नामदेव की इस रचना में स्वच्छ जल, हरित पृथ्वी और पुनर्चक्रण का सार्थक संदेश समाहित था। पेंटिंग को देखकर डॉ. पटेल ने न सिर्फ चित्रकला की सराहना की, बल्कि बच्चों की रचनात्मक सोच को समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया।
डॉ. निधि पटेल ने कहा कि ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ जैसे अभियानों के माध्यम से बच्चों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे गंभीर और समसामयिक विषयों से जोड़ना अत्यंत सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि बाल निगम सभा की तैयारियाँ उत्साहजनक हैं और इस मुहिम को और व्यापक स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है।
डिजिटल बाल मेला की प्रतिनिधि जाह्नवी शर्मा ने बताया कि आयुक्त डॉ. पटेल को बाल पार्षद सभा की रूपरेखा और तैयारियों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी डिजिटल बाल मेला की टीम से मुलाकात कर बाल निगम सभा के पोस्टर का विमोचन किया था और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी थीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments