डूंगरपुर आबकारी पुलिस ने एलईडी टीवी की आड़ में अवैध शराब की तस्करी के आरोपी ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर आबकारी पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से करीब 15 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की और शराब तस्करी के आरोप में ड्राइवर व हेल्पर को गिरफ्तार किया है। यह शराब एलईडी टीवी की आड़ में गुजरात
जिला आबकारी अधिकारी भरत मीणा ने बताया कि उन्हें रतनपुर बॉर्डर से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर आबकारी निरीक्षक राहुल शर्मा और उनकी टीम ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी की और वाहनों की तलाशी शुरू की।
तलाशी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। ड्राइवर ने अपना नाम तालीम पुत्र असरू (निवासी पसराली, मेवात, हरियाणा) और खलासी ने दिनेश कुमार पुत्र फूलचंद प्रजापत (निवासी नूहू, हरियाणा) बताया। उन्होंने दावा किया कि ट्रक में एलईडी टीवी भरे हुए हैं। पुलिस को संदेह होने पर ट्रक की जांच की गई, जिसमें एलईडी टीवी के नीचे अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं।
जब्त की गई शराब हरियाणा निर्मित है, जिसे राजस्थान के रास्ते रतनपुर बॉर्डर से गुजरात ले जाया जा रहा था। आबकारी पुलिस ने शराब के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है। ट्रक से हरियाणा निर्मित शराब के 190 कार्टन बरामद हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी से आगे की पूछताछ की जा रही है।


Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments