जयपुर से पुणे जा रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद आज सुबह तकनीकी खराबी आ गई। एयरक्राफ्ट के दरवाजे में समस्या आने पर पायलट ने पैसेंजर्स की सुरक्षा को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया।
इसके बाद फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। फ्लाइट ठीक नहीं होने पर एयरलाइन कंपनी ने इसे रद्द करने का फैसला किया। इस कारण बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है।

फ्लाइट टेक ऑफ के 25 मिनट बाद ही फ्लाइट को लैंड करवाना पड़ा।
अपने निर्धारित वक्त से पहले भरी थी उड़ान जयपुर एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 1077 सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर पुणे के लिए रवाना होती है। मंगलवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से 15 मिनट पहले 4 बजकर 50 मिनट पर ही पुणे एयरपोर्ट के लिए टेक ऑफ कर गई।
फ्लाइट के टेक ऑफ करने के कुछ ही देर बाद पायलट को फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क कर फ्लाइट की लैंडिंग की अनुमति मांगी।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने फ्लाइट को फिर से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की परमिशन दी। ऐसे में टेकऑफ से महज 25 मिनट बाद ही फ्लाइट एक बार फिर जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर लैंड हुई।
तकनीकी खराबी सही नहीं होने पर फ्लाइट रद्द पायलट और जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद इंजीनियर्स की टीम में फ्लाइट की तकनीकी खराबी को ठीक करने की कोशिश की। काफी देर बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त नहीं किया जा सका। तब स्पाइसजेट एयरलाइंस ने जयपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट SG – 1077 को आखिरी वक्त पर रद्द करने का फैसला किया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा।

जयपुर से पुणे जा रहे पैसेंजर्स जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते हुए।
पैसेंजर्स को होना पड़ा परेशान जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार- फ्लाइट के टेक ऑफ के बाद एयरक्राफ्ट के दरवाजे में तकनीकी समस्या आ गई थी। यह समस्या पायलट के कॉकपिट में नजर आने लगी। जिसके बाद पायलट ने फ्लाइट में मौजूद लगभग 70 पैसेंजर की सुरक्षा के मद्दे नजर फ्लाइट को फिर से जयपुर लैंड करने का फैसला किया।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से जयपुर से पुणे जाने वाले पैसेंजर को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि बड़ी संख्या में पैसेंजर सुबह 4 से ही जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। जिन्हें 11 बजे बाद फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी गई। इनमें काफी पैसेंजर्स तो ऐसे भी थे जिनकी ऑप्शनल फ्लाइट थी। जो अब स्पाइसजेट प्रशासन से रिफंड की मांग कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments