![]()
करौली के सपोटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोपी को दबोचा।
करौली के सपोटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और पुलिस पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शैलेश मीना (24) रानीपुरा का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 240 पव्वे अवैध देसी शराब, बोलेरो गाड़ी और एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया है। थाना अधिकारी धारा सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि शैलेश मीना सफेद बोलेरो में अवैध शराब लेकर बलुआपुरा की ओर जा रहा है।
इस सूचना पर पुलिस ने बलुआपुरा बस स्टैंड पर नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी ने नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी और रानेटा घाटी की ओर भागने लगा। हनुमान मंदिर के पास रास्ता बंद होने पर आरोपी ने बोलेरो छोड़कर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने 7 किलोमीटर तक पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया। बोलेरो की तलाशी लेने पर शीशों पर काली फिल्म चढ़ी मिली। पीछे की सीटों से 5 कार्टून में कुल 240 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस के अनुसार आरोपी बोलेरो के शीशों पर काली फिल्म लगाकर पिछली सीटों पर प्लास्टिक कट्टों में अवैध शराब भरकर परिवहन करता है।
गिरफ्तारी में थानाधिकारी धारा सिंह, कॉन्स्टेबल सुगर सिंह, कॉन्स्टेबल श्रीकेश, कॉन्स्टेबल विक्रम और चालक मोहरसिंह शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments