![]()
धौलपुर में रक्षाबंधन के अवसर पर सैंपऊ कस्बे की चौपाल पर पारंपरिक आल्हा गायन करते कलाकार।
धौलपुर में रक्षाबंधन के अवसर पर सैंपऊ कस्बे की चौपाल पर पारंपरिक आल्हा गायन का आयोजन किया गया। जिले के प्रसिद्ध कलाकार शिब्बो एंड पार्टी ने वीर रस से भरपूर प्रसंगों की शानदार प्रस्तुति दी।
कलाकारों ने मध्य और द्रुत लय में महोबा के प्रसिद्ध योद्धा आल्हा-ऊदल की वीरगाथाएं सुनाईं। उनके गायन ने माहौल को उत्साह और रोमांच से भर दिया। शानदार प्रस्तुति से सभा में मौजूद श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों की जमकर सराहना की।
गौरतलब है कि सावन के महीने में जिले भर में मल्हार एवं आल्हा गायन के आयोजन किए जाते हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर विशेषकर ग्रामीण अंचल में पारंपरिक आयोजन होते हैं। आल्हा गायन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विधा है जो वीर रस प्रधान होती है। इसमें प्राचीन वीरों की गाथाएं गाई जाती हैं जो श्रोताओं में उत्साह और देशप्रेम का संचार करती हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments