☜ Click Here to Star Rating


जीएम रेलवे स्टेेशन पर निरक्षण करते हुए।

अलवर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द ही लिफ्ट लगाई जाएगी, साथ ही एक नया प्लेटफॉर्म भी बनाया जाएगा। जयपुर से आए उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) के जीएम अमिताभ ने सोमवार को अलवर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौर

.

जीएम अमिताभ ने बताया कि स्टेशन पर लिफ्ट का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा ताकि दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अलवर स्टेशन का पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसकी योजना तैयार कर ली गई है और प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। यह प्रस्ताव वर्तमान में परीक्षण (एग्ज़ामिनेशन) में है और जल्द ही स्वीकृत होकर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद स्टेशन की दोनों ओर नई बिल्डिंग और एक नया प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

जयपुर से आते समय जीएम ने रास्ते में दौसा और बांदीकुई स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। अलवर में स्टेशन अधीक्षक (एसएस) से फीडबैक लेकर उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर “जनता खाना” भी जल्द ही शुरू करवाया जाएगा, जो काफी समय से बंद पड़ा है।

इसके अलावा, जीएम ने बताया कि अलवर में दो अंडरपास — कालीमोरी और दाऊदपुर फाटक — स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। कालीमोरी अंडरपास तीन साल पहले स्वीकृत हुआ था, जबकि दाऊदपुर फाटक का प्रस्ताव हाल ही में आया है। इस पर उन्होंने कहा कि दोनों कार्यों की समीक्षा कर जल्द शुरू करवाने की कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading