☜ Click Here to Star Rating


अजमेर के क्लॉक टावर थाने के नजदीक नाश्ते की दुकान पर गैस सिलेंडर बदलते वक्त अचानक गैस लीक हो गई। दुकान पर जल रहे दिए से सिलेंडर में आग लग गई। दुकान मालिक ने तुरंत सिलेंडर को दुकान से बाहर निकाल दिया।

.

इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया। आग बुझाते वक्त दुकान मालिक भी झुलस गया। जिसका हॉस्पिटल में उपचार करवाया गया। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया।

बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया।

दुकान मालिक कविष शर्मा ने बताया कि नए सिलेंडर को खोलते वक्त वाली को गया। इस दौरान दुकान के अंदर मंदिर में दिया जल रहा था। जिसके कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली। तुरंत सिलेंडर को दुकान से बाहर निकाल दिया।

कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से वह झुलस गए। हालांकि किसी तरह की बड़ी घटना नही हुई है।

ASI रणवीर सिंह ने बताया कि थाने के पीछे शिवाजी पार्क के पास एक नाश्ते की दुकान है। दुकान में कमर्शियल गैस सिलेंडर चेंज करते समय वाल खराब होने से आग लग गई। आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया था। कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading