![]()
थानागाजी में डीएपी खाद के लंबी लाइन
अलवर जिले के थानागाजी में डीएपी खाद के लिए सुबह 6 बजे से ही लंबी लाइन लग गई। कुछ किसान सुबह से खाद के लिए खड़े थे जिनको बिना खाद के लोटना पड़ा। किसानों का आरोप है की हमारे हिस्से का खाद कुछ लोग ब्लैक में बैच रहे है।
महिलाएं और बुजुर्ग किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसान गिरधारी योगी ने आरोप लगाया कि वह सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। उनका कहना है कि यहाँ खाद की कालाबाज़ारी होती है, जिससे छोटे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पाती। किसानों में नाराजगी है।
क्रय विक्रय सहकारी समिति के महेश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक किसान को आधार कार्ड से 2 कट्टे ही दिए जा रहे हैं। उनके अनुसार केंद्र पर केवल 600 कट्टे ही उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि किसानों की संख्या हजारों में है। जिससे किसानों की पूर्ती नही हो पा रही है यहां कम से कम 15 हजार खाद के कट्टो जरूरत है।
ग्रामीण किसानों का कहना है कि खाद की कमी का सीधा फायदा कालाबाज़ारी करने वाले लोग उठा रहे हैं, जो खुले बाजार में ऊँचे दाम पर खाद बेच रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिरिक्त खेप जल्द भेजी जाए और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। उनका कहना है कि समय पर खाद न मिलने से रबी फसल की बुवाई प्रभावित हो सकती है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments