![]()
अजमेर शहरवासियों की समस्याओं का उनके घर के पास ही समाधान होगा। इसके लिए 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर-2025 शुरू किए जा रहे हैं। ये शिविर निगम सीमा क्षेत्र में वार्ड वाईज प्रातः 09.30 बजे से सायं 6 बजे तक लगाए जाएंगे।
इसके लिए नगर निगम ने पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस अभियान में वार्ड स्तर पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। कीर्ति कुमावत निगम उपायुक्त को शिविर का नोडल अधिकारी एवं नृसिंह चौधरी अधिशाषी अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर निगम आयुक्त देशल दान के अनुसार- राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण, जन समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के लिए जनहित में शहरी सेवा शिविर- 2025 का आयोजन किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समस्त सेवायें उपलब्ध करवाना है। उनसे संबंधित अन्य प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना हैं।
ये होंगे शिविर में काम
- शिविर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्क की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर के काम होंगे।
- कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे, स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती, 69-ए, कृषि भूमि, भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामांत्रण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजिस्ट्रेशन, उप-विभाजन-एकीकरण किया जाएगा।
- लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन तथा एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
यहां देखे शिविर की डेट, जगह, वार्ड संख्या
| शिविर की डेट | शिविर स्थल | वार्ड संख्या |
| 17 सितम्बर | धोलाभाटा सामुदायिक भवन | 44, 45, 46, 47 |
| 18 सितम्बर | धोलाभाटा सामुदायिक भवन | 51, 52, 53 |
| 19 सितम्बर | आनासागर एस. टी. पी. परिसर पुष्कर रोड | 1, 2, 3, 4 |
| 20 सितम्बर | आनासागर एस. टी. पी. परिसर पुष्कर रोड | 5, 6, 71, 80 |
| 23 सितम्बर | नगर निगम कार्यालय, पुराना भवन | 7, 8, 9, 10, 11, 12 |
| 24 सितम्बर | नगर निगम कार्यालय, पुराना भवन | 13, 14, 15, 16 |
| 25 सितम्बर | नाका मदार शॉपिंग सेन्टर | 54, 55, 56 |
| 26 सितम्बर | रा.उ.मा.वि. तोपदड़ा के पास | 57, 58, 59 |
| 27 सितम्बर | लिबर्टी शोरूम के सामने, वैशाली नगर | 74, 75, 76, 77, 78, 79 |
| 29 सितम्बर | किसान भवन, ब्यावर रोड | 26, 27, 28, 29, 30 |
| 1 अक्टूबर | किसान भवन, ब्यावर रोड | 31, 32, 33, 34 |
| 3 अक्टूबर | शास्त्री नगर, शॉपिंग सेन्टर | 64, 65, 66 |
| 4 अक्टूबर | शास्त्री नगर, शॉपिंग सेन्टर | 67, 72, 73 |
| 5 अक्टूबर | सामुदायिक भवन, भगवान गंज | 17, 18, 19, 20, 21 |
| 6 अक्टूबर | सामुदायिक भवन, भगवान गंज | 22, 23, 24, 25 |
| 7 अक्टूबर | रा.उ.मा.वि. मंगलचंद सकलेचा, जयपुर रोड | 60, 61, 62, 63 |
| 8 अक्टूबर | अलवर गेट थाने के पास | 41, 42, 43 |
| 9 अक्टूबर | अलवर गेट थाने के पास | 48, 49, 40 |
| 11 अक्टूबर | आदर्श नगर पार्क | 35, 36, 37 |
| 13 अक्टूबर | आदर्श नगर पार्क | 38, 39, 40 |
| 14 अक्टूबर | नगर निगम कार्यालय, पुराना भवन | 68, 69, 70 |
| 15 अक्टूबर | नगर निगम कार्यालय, पुराना भवन | फॉलोअप कैम्प वार्ड नं. 01 से 25 |
| 16 अक्टूबर | नगर निगम कार्यालय, पुराना भवन | फॉलोअप कैम्प वार्ड नं. 26 से 50 |
| 17 अक्टूबर | नगर निगम कार्यालय, पुराना भवन | फॉलोअप कैम्प वार्ड नं. 51 से 80 |
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments