![]()
चित्तौड़गढ़ के भदेसर के वकीलों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) ऋषि सुधांशु पांडे को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वकीलों का आरोप है कि एसडीएम का व्यवहार उनके साथ ठीक नहीं है और वे बदतमीजी से बात करते हैं। यही नहीं, अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि
इस मामले को लेकर भदेसर के वकील 10 जुलाई से ही उपखंड न्यायालय (एसडीएम कोर्ट) में काम नहीं कर रहे हैं। वे लगातार विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब तक एसडीएम को हटाया नहीं जाएगा, तब तक वे कोर्ट में काम नहीं करेंगे।
सामूहिक भूख हड़ताल की
वकीलों ने 14 जुलाई को राजस्व मंडल अजमेर में निबंधक और अध्यक्ष को इस बारे में लिखित सूचना दी थी। इसके अलावा जिला कलेक्टर को भी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी।
अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण वकील और नाराज़ हैं। विरोध जताने के लिए उन्होंने पहले सामूहिक भूख हड़ताल की, एसडीएम का पुतला जलाया, और कई बार ज्ञापन भी सौंपे। इसके बावजूद जब प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया, तो मंगलवार को फिर से वकील जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
बोले- उग्र आंदोलन करेंगे
अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही कार्रवाई नहीं करता, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि एसडीएम ऋषि सुधांशु पाण्डे को तुरंत एपीओ मतलब किया जाए ताकि जांच हो सके और न्याय मिल सके।
गलत व्यवहार आमजन के लिए नुकसानदायक
बार संघ के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि एक अधिकारी का गलत व्यवहार और भ्रष्टाचार सिर्फ वकीलों के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के लिए भी नुकसानदायक है। न्याय मिलने की उम्मीद लेकर जो लोग कोर्ट में आते हैं, अगर वहीं उन्हें अन्याय का सामना करना पड़े तो पूरा सिस्टम पर सवाल उठता है।
वकीलों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द एसडीएम को हटाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments