☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर से जयपुर और दिल्ली के लिए फ्लाइट्स तो फिर से शुरू हो गई है लेकिन इन फ्लाइट्स का समय नियमित रूप से जयपुर-दिल्ली जाने वालों के लिए ये शेड्यूल ज्यादा उपयोगी साबित नहीं हो पा रहा है। दरअसल, अधिकांश फ्लाइट्स का समय दोपहर बाद का है,जबकि व्यापारियों

.

बीकानेर से जयपुर और नई दिल्ली के लिए अब मंगलवार और गुरुवार को फ्लाइट्स रहेगी। नाल हवाई अड्‌डे से ये फ्लाइट्स जयपुर पहुंचने में एक घंटे और पंद्रह मिनट का समय लेगी। ऐसे में महज सवा घंटे में जयपुर पहुंचना तो रोमांचक है लेकिन समय ऐसा है कि लोग रेल और बस का साथ छोड़ नहीं सकते।

ये है फ्लाइट का समय

दरअसल, मंगलवार को ये फ्लाइट शाम छह बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और जयपुर रात आठ बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। जिन लोगों को सुबह मीटिंग में शामिल होना है या फिर सरकारी ऑफिस में अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए जाना है, उन्हें एक दिन पहले ये फ्लाइट लेनी होगी। इससे एक दिन अतिरिक्त रुकने का खर्च उठाना पड़ेगा। ये फ्लाइट जयपुर से बीकानेर आएगी। जयपुर से इसके उड़ने का समय 4.50 है जबकि बीकानेर 6.30 पर आएगी। ऐसे में जयपुर से आने के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। आमतौर पर लोग दोपहर तक अपना काम निपटा लेते हैं।

दूसरी फ्लाइट गुरुवार को दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर नाल हवाई अड्‌डे से उड़ेगी और चार बजकर 35 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। ये समय भी आम लोगों के लिए अनुपयोगी है। जयपुर पहुंचने तक तो सरकारी ऑफिस ही बंद होने की कगार पर होंगे। एयरपोर्ट से ऑफिस पहुंचने में ही एक घंटे का समय लगता है। ऐसे में ये फ्लाइट भी कम उपयोगी है। इन दोनों फ्लाइट का उपयोग करने के लिए व्यापारियों, अधिकारियों व अन्य लोगों को एक दिन पहले जयपुर जाना होगा।

इनके लिए है उपयोगी

सप्ताह में दो दिन चलने वाली ये फ्लाइट्स बीमार को ले जाने के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सप्ताह में सिर्फ दो दिन है लेकिन महज एक से सवा घंटे में जयपुर पहुंचकर उपचार लेना आसान है। अधिकांश अस्पताल भी जयपुर एयरपोर्ट के आसपास ही है। ऐसे में जयपुर के ट्रेफिक समय को शामिल करके भी दो घंटे में पहुंचा जा सकता है। ये ही समय सड़क मार्ग से जाने पर चार से पांच घंटे का है।

रेल जितना ही किराया

बीकानेर से जयपुर के लिए एसी थर्ड क्लास का किराया 660 सौ रुपए और सेकंड क्लास का किराया 990 रुपए पड़ता है। वहीं फर्स्ट क्लास का किराया 1645 रुपए है। वहीं फ्लाइट का किराया महज 1260 रुपए है। समय दोपहर और दोपहर बाद का होने के कारण होटल और एक रात अतिरिक्त रुकने का खर्च महंगा पड़ सकता है।

ट्यूरिस्ट के लिए उपयोगी

जयपुर और दिल्ली से बीकानेर आने वाले देशी और विदेशी ट्यूरिस्ट के लिए ये काफी उपयोगी साबित हो सकती है। दोपहर का वक्त होटल के चेक इन व चेक आउट का होता है। ऐसे में उनके लिए चेक आउट होते ही एयरपोर्ट पर जाना आसान हो सकता है।

समय में परिवर्तन होना चाहिए

राजस्थान वूलन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला का कहना है कि समय में सुधार करना चाहिए। दोपहर के बजाय सुबह जल्दी फ्लाइट्स होनी चाहिए। दस बजे जयपुर पहुंचने पर ही वहां के कार्य किए जा सकते हैं। वहीं व्यापार मंडल से जुड़े रवि पुरोहित का कहना है कि सुबह दस बजे से पहले फ्लाइट्स होनी चाहिए। सुबह जल्दी फ्लाइट्स होने पर ही इसका लाभ मिल सकेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading