![]()
एसएस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर की प्राचार्या डॉ. स्वाति जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुधीर माथुर,
सम्मान स्वरूप उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर, साइटेशन और मोमेंटो भेंट किया गया। अवॉर्ड समारोह प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड-2025 के 14वें संस्करण के तहत जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में हुआ। इसमें जयपुर व राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए 164 शिक्षकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें से 6 शिक्षकों को माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड इन एजुकेशन भी प्रदान किया गया।
समारोह में चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के मानद निदेशक के.एल. जैन, भाजपा नेत्री सुमन शर्मा, विधायक डॉ. गोपाल शर्मा, शिक्षाविद् डॉ. रमेश अरोड़ा और अक्षय हाड़ा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments