![]()
नंदकिशोर शर्मा नेक की काव्यकृति का अतिथियों ने विमोचन किया।
हिंदी व राजस्थानी साहित्यकार नंदकिशोर शर्मा नेक की काव्य कृति उरड़ाट सतसई नेक जी रा सोरठा का विमोचन शनिवार को किया गया। इस मौके राज्यसभा के पूर्व सांसद व भाजपा नेता नारायण पंचारिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा एक समृ
समारोह में पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने की मांग भी की। वरिष्ठ साहित्यकार सीताराज जोशी ने कहा कि सोरठा की विधा और राजस्थानी भाषा के संवर्धन में साहित्य की संरचना महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार पदम मेहता ने कहा कि केवल राजस्थानी भाषा में ही संबोधन साहित्यक लिखा गया है।
इस मौके पर पुस्तक भूमिका लिखने वाले राजेंद्र कृष्ण जोशी, पुस्तक के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार ललित शर्मा, श्रवण कुमार उपाध्याय, जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजकीय संस्कृत विद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. वंदना शर्मा, जितेंद्र जालोरी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में जयश्री राणेजा, राजलक्ष्मी पंचारिया, वैद्य गौरीशंकर पंचारिया, वीरेंद्र जोशी, जयकिशन पंचारिया, महेश जाजड़ा, नरेश जाजड़ा, माधोप्रकाश जाजड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments