![]()
सोमवार को जयपुर की यात्रा पर रहे लैटिन अमेरिकन इंफ्लुएंसर मंगलवार को उदयपुर आएंगे
हमारे समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से परिचय कराने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से लैटिन अमेरिका और कैरेबियन महाद्वीप के मेहमान 12 अगस्त को उदयपुर की यात्रा पर आ रहे हैं। अपने-अपने देशों के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर झीलों की नगरी उदयपुर की संस्कृत
इनकी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने भी जिम्मेदारियां बांटी हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर उदयपुर एसपी से सुरक्षा सुनिश्चित कराने तो दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए टूरिज्म डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना और वाहन और आवास व्यवस्था के लिए मोटर गैरेज और सर्किट हाउस के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
ये मेहमान जयपुर से उदयपुर पहुंचेंगे और 12 अगस्त को ही ये उदयपुर में बागोर की हवेली और पिछौला के पास हेरिटेज वॉक करेंगे और उसके बाद नाव की सवारी करेंगे। अगले दिन 13 अगस्त को चित्तौड़गढ़ जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments