आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने 7 सितम्बर से 2 नवम्बर तक लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (06 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 7 सितम्बर 2025 से 14 सितम्बर तक व 12 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक (06 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 1.10 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 12.30 बजे पहुंचेगी। जहां से फिर 12.45 बजे रवाना होकर 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 8 सितम्बर 15 सितम्बर 2025 तक व 13 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक (06 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 4.25 बजे आऐगी। व 4.35 बजे रवाना होकर बुधवार को 04.05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

यहां होगा ट्रेन का ठहराव
यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा,इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 1 फर्स्ट और सेकेंड एसी, 1 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments