जैसलमेर में बुधवार रात को पाकिस्तान बॉर्डर के पास पकड़े गए लालचंद शेख से संयुक्त जांच कमेटी में पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक सऊदी अरब जाना चाहता था। वहां उसका भाई काम करता है। लालचंद ने वीजा एप्लाय किया था मगर वीजा नहीं मिलने पर 10 दिन
बताया जा रहा है कि उसको किसी ने ये बताया था कि जैसलमेर बॉर्डर को पार करते हुए पाकिस्तान के रास्ते वो सऊदी अरब जा सकता है। ऐसे में वो बॉर्डर तक गया मगर सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता से वो पकड़ा गया। अब 2 दिनों से लगातार लालचंद से पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल में उसके परिजनों से भी संपर्क किया है।

लालचंद शेख (30) पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला है।
बॉर्डर पर पकड़ा गया लालचंद गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से राजस्थान से लगते पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बॉर्डर के आसपास के एरिया में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे ही एक कार्रवाई में जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार रात को पश्चिम बंगाल के एक युवक को पकड़ा है। आरोपी पाकिस्तान जाने की कोशिश में था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो पाकिस्तान होते हुए सऊदी अरब जाना चाहता था।
बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला है एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आरोपी युवक लालचंद शेख (30) पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला है। बुधवार शाम उसे इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किलोमीटर दूर पोछिना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। उससे बॉर्डर एरिया में आने का कारण पूछा तो वो सही जवाब नहीं दे सका। उसे संदिग्ध मानते हुए एजेंसी की टीम ने उसे म्याजलार पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसने बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार आरोपी का भाई सऊदी अरब में मजदूरी करता है। इस कारण वो पाकिस्तान के रास्ते वहां जाने की कोशिश में था।
संयुक्त जांच कमेटी (JIC) में पूछताछ जारी लालचंद शेख से गुरुवार से संयुक्त जांच कमेटी में सभी सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में उसने अरब में काम करने के लिहाज से जाना बताया। मगर वीजा नहीं मिलने पर वो परेशान था इसलिए वो पाकिस्तान के रास्ते अरब जाना चाहता था। वो 10 दिन पहले घर से निकला और अजमेर के रास्ते वो बुधवार को जैसलमेर पहुंचा मगर पकड़ा गया।
जैसलमेर जिले में इस साल अब तक 3 जासूस पकड़े जा चुके
26 मार्च : पहलगांव आतंकी हमले से पहले राजस्थान इंटेलिजेंस ने चांधन फील्ड फायरिंग रेंज के करीब करमों की ढाणी निवासी पठान खान को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। 28 मई : राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी व कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक रहे शकूर खान को डिटेन किया और 3 जून को गिरफ्तार किया। 4 अगस्त : जैसलमेर में DRDO के गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तानी हैंडलर को भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां भेजने पर पकड़ा।

पाकिस्तान जासूसों से क्या डिमांड करता है?
एक्सपर्ट के अनुसार युद्ध के समय हर छोटी से छोटी जानकारी दुश्मन देश के लिए महत्वपूर्ण होती है। जासूस सीमावर्ती क्षेत्रों में हर तरह की जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों को शेयर करते हैं।
- सेना का मूवमेंट : सबसे महत्वपूर्ण जानकारी सेना की मूवमेंट से लेकर उनके ठिकानों की साझा करते हैं। साथ ही सैन्य स्ट्रक्चर, तैनाती, फेंसिंग, बीओपी आदि की लोकेशन, फोटो और डिटेल साझा करते हैं।
- ऐसी डिटेल शेयर करने वाले कई जासूसों को बीएसएफ की जानकारी, मुखबिर की जानकारी पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है।
- ब्रिज, सैन्य ठिकाने और सैन्य सड़कों का नेटवर्क : अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगते क्षेत्रों में बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन हो या सैन्य संबंधी कोई कंस्ट्रक्शन, साथ ही अंडर ब्रिज, ऑवर ब्रिज, सड़क आदि के निर्माण की डिटेल भी जासूस पाकिस्तान में शेयर करते हैं।
- स्कूल, हॉस्टल, बिल्डिंग्स : जासूसों से आर्मी एरिया में स्थापित स्कूल, हॉस्टल और अन्य एडमिन बिल्डिंग की फोटो व लोकेशन की डिमांड की जाती है। सीमावर्ती क्षेत्र में मोबाइल टावर की लोकेशन उसकी फोटो आदि भी यह जासूस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों को साझा करते हैं।
पाकिस्तान जाने की कोशिश में था युवक, BSF ने पकड़ा:जैसलमेर बॉर्डर के पास घूम रहा था, आरोपी बोला- सऊदी अरब जाना चाहता था
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments