☜ Click Here to Star Rating


सैटेलाइट हॉस्पिटल से मिली डेक्सट्रोमेथोरपन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप की शीशी के साथ आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती महिला।

भरतपुर में सरकारी अस्पताल से मिली कफ सिरप पीने से बुजुर्ग दादी और पोते की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को चक्कर आने लगे और बेचैनी हो गई।

.

इस बीच महिला ने दो ढक्कन कफ सीरप और पी ली, जिसके बाद वह उल्टियां करने लगी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन आरबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

सैटेलाइट हॉस्पिटल से ली थी सिरप रामदेई (60) निवासी गुंडवा गांव ने बताया- कल(शुक्रवार) मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए मैंने घर पर रखा कफ सिरप पी लिया। यह दवा 7 दिन पहले सैटेलाइट हॉस्पिटल से ली थी।

महिला के पोते को भी खांसी थी। शुक्रवार को ही उसने भी खांसी की दवा पी थी। इसके बाद उसे भी चक्कर आने लगे। दोनों की शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच रात को सांस लेने में दिक्कत होने पर महिला ने दो ढक्कन सिरप और पी लिया।

डेक्सट्रोमेथोरपन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जाती है।

डेक्सट्रोमेथोरपन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जाती है।

चक्कर, उल्टी और खुजली से परेशान हुई महिला महिला ने बताया- दवा लेने के बाद वह 2 घंटे तक गहरी नींद में सोती रही। रात 12 वह उठी तो, उसके शरीर में खुजली होने लगी। पूरे चेहरे पर जलन होने लगी। मुश्किल से कुछ देर सोई, फिर उठी तो चक्कर आने लगे और कुछ देर बाद ही उल्टियां होने लगी।

महिला ने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। परिजन महिला को लेकर गांव के ही एक डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर को वह दवा भी दिखाई, जो महिला ने ली थी। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को आरबीएम हॉस्पिटल जाने के लिए कहा, जहां फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

महिला का कहना है कि वह 7 दिन पहले सैटेलाइट अस्पताल से दवा लेकर गई थी, लेकिन अब साथ में मिली टेबलेट्स से ही उसकी और पोते की खांसी में आराम मिल गया था, इसी कारण उसने अभी तक खांसी की सिरप नहीं ली थी।

कफ सिरप से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

खांसी की दवा पीने से बच्चे की मौत का दावा:चाचा बोले- सरकारी हॉस्पिटल से सिरप लाए थे, पीने के बाद सांसें थमी

सीकर में सरकारी हॉस्पिटल से मिली खांसी की दवा पीने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। दावा किया जा रहा है कि सिरप पीने के बाद ही बच्चे की सांसें थम गई। पूरी खबर पढ़िए

कफ सिरप का ओवरडोज बन सकता है मौत का कारण:कोमा में भी जा सकते हैं बच्चे, एक्सपर्ट ने बताया- खांसी की दवा कब दें

राजस्थान में कफ सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत और तबीयत खराब होने की घटनाओं के बाद कई परिवार दहशत में हैं। हालांकि, जांच में कफ सिरप में ऐसा कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है, लेकिन सरकार ने उस कंपनी की सभी 19 दवाओं को बैन कर दिया है। पूरी खबर पढ़िए

कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद बड़ा खुलासा:ड्रग कंट्रोलर का कारनामा, नकली दवाओं की परिभाषा बदली; कई फार्मा कंपनियों को बचाया

सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली कफ सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत के साथ ही तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। जिस विभाग पर ऐसी एक्शन लेने का जिम्मा है, उसी के अधिकारी फार्मा कंपनियों को बचाने में जुटे हैं। पूरी खबर पढ़िए



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading