☜ Click Here to Star Rating



घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रॉली लेकर एक वार्ड बॉय एक से दूसरे वार्ड में घूम रहा है। इसी बीच सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म होने से महिला की मौत हो जाती है।

सांस लेने पर दिक्कत होने पर परिजन महिला को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। जब दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था, तब ही सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इससे महिला की मौत हो गई।

.

घटना भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में मंगलवार की शाम को हुई। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे एक ट्रॉली पर महिला को एक वार्ड ब्वॉय लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे चल रहे परिजन बोल रहे है कि वार्ड बॉय को पता नहीं है कि इसे कहां लेकर जाना है।

सांस लेने में दिक्कत होने पर करवाया था एडमिट परिजनों ने बताया- अनोखी निवासी हथैनी गांव को आज सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उन्हें अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाने पर सबसे पहले अनोखी को इमरजेंसी वार्ड में दिखाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद अनोखी को टीबी वार्ड में शिफ्ट करने को कहा गया।

सांस लेने में दिक्कत होने पर महिला को ऑक्सीजन की नली लगा दी गई। शिफ्टिंग के दौरान ट्रॉली पुलर(वार्ड बॉय) महिला को ट्रॉली पर टीबी वार्ड में लेकर जा रहा था, लेकिन उसे वार्ड नहीं मिला। इसके बाद महिला को वापस इमरजेंसी वार्ड में ले आया।

इसके बाद फिर से टीबी वार्ड में लेकर जाने लगा, लेकिन बीच रास्ते में सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म हो गई। जैसे ही ट्रॉली पर महिला को टीबी वार्ड में लेकर पहुंचे, वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

3 दिन पहले छत से गिर गई थी अनोखी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन पर आरोप लगाया कि सिलेंडर से गैस खत्म होने के कारण महिला की मौत हुई है। हालांकि परिजन शव घर लेकर रवाना हो गए।

परिजनों ने बताया कि करीब 3 दिन पहले अनोखी छत से गिर गई थी। इसके बाद उसे आरबीएम अस्पताल लाया गया था। कल(सोमवार) उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। आज सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे वापस हॉस्पिटल लेकर आए थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading