![]()
लाडो प्रोत्साहन योजना के एक वर्ष पूरा होने पर जिला स्तरीय लाडो उत्सव और लाडो जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
बूंदी में एक अगस्त को राजस्थान राज्य स्काउट और गाइड सभागार में लाडो प्रोत्साहन योजना के एक वर्ष पूरा होने पर जिला स्तरीय लाडो उत्सव और लाडो जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। यह योजना राज्य सरकार की बालिकाओं के जन्म को सम्मान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लाडो योजना बेटियों को आर्थिक सहायता देती है। साथ ही समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटियों को जन्म से ही समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए। नगर निगम की सभापति सरोज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए इसे लैंगिक समानता की दिशा में निर्णायक कदम बताया। उन्होंने समाज से बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा को हर स्तर पर प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग ऋचा चतुर्वेदी भी मौजूद थीं। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अनुप्रिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एकमत से बालिकाओं को शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता, भेरू प्रकाश नागर ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, लाभार्थियों, ग्राम साथिनों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि योजना ने जिले में हजारों परिवारों को लाभ पहुंचाया है और समाज में बेटियों के प्रति नजरिया बदलने में सहयोगी सिद्ध हुई हैं।
परामर्शदाता अक्षिता मिश्रण ने लाडो प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता, मिलने वाली सुविधाओं जैसे बेबी किट्स, पोषण और स्वास्थ्य सहायता आदि के बारे में विस्तार से बताया। बालिका आयुर्धा अग्रवाल, अभिज्ञा, शिवि और दक्षिता ने कविता, नृत्य और गीतों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद मंच पर नवजात बालिकाओं का स्वागत किया गया और केक काटकर लाडो जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments