☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में मीडिया से बातचीत करती महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आज उदयपुर के एमबी अस्पताल में बांसवाड़ा में दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता मुलाकात की और परिजनों को हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

.

इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान लांबा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- बेटियों के साथ रेप और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिस पीड़िता से वह मिलीं, वह 16 साल की है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि रेप के मामलों में राजस्थान देश में पहले नंबर पर है।

हाल ही में हुई कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि राजस्थान की पवित्र धरती पर बेटियां आखिर कब सुरक्षित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता की राजनीति में व्यस्त है जबकि कानून के तहत कठोर कार्रवाई और सजा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पूरी नहीं निभा रही। ऐसे मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने चाहिए ताकि जल्दी न्याय मिले लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

डबोक एयरपोर्ट पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का स्वागत किया गया।

डबोक एयरपोर्ट पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का स्वागत किया गया।

लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस पीड़िता की न्याय की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी और समाज से भी अपील करती हूं कि आम नागरिक बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएं। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से पीड़िता के उपचार के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, महिला कांग्रेस की निवर्तमान शहर जिलाध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, कामिनी गुर्जर, हितांशी शर्मा, शांता प्रिंस, सीमा पंचोली समेत महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading