जैसलमेर में विंडमिल सुरक्षा गार्डों की गाड़ी को टक्कर मारकर केबल चोरी के मामले में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
खुहड़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया- 8 सितम्बर को हुई केबल चोरी के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भवानी सिंह व तोगाराम को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश पर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और दोनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों चोर।
केबल चुराकर सिक्योरिटी गाड़ी को मारी टक्कर
SHO राजेश कुमार ने बताया- 8 सितम्बर को नेपालसिंह, सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुजलोन ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड ने पुलिस थाना खुहड़ी में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया- 7 सितम्बर की मध्यरात्रि को लगभग 2.55 बजे विंड मिल (विद्युत संयंत्र) की कनेक्टिविटी कट जाने पर सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर विंड मिल के नीचे सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नंबर की कड़ी थी। गाडी के आगे पीछे गाटर लगी हुई थी व 6 से 7 चोर विंड मिल का दरवाजा तोड़कर तांबे की केबल काट कर गाड़ी में डाल कर भाग गए।सिक्योरिटी टीम द्वारा पीछा करने पर सिक्योरिटी टीम की गाडी के टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर भाग गए।
पुलिस ने 4 दिनों में ही पकड़े चोर
विंड मिल में चोरी की घटना को देखते हुए खुहड़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व ने एक टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी मदद व मुखबिरों की सहायता से चोरों की सरगर्मी से तलाश कर भवानी सिंह पुत्र देरावर सिंह निवासी बाड़मेर व तोगाराम पुत्र देवाराम निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब बाकी के चोरों को लेकर दोनों से पूछताछ जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments