☜ Click Here to Star Rating


धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बीती रात दो महिलाओं के बीच लड़ाई हुई। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे पर लाठी से वार भी किया। एक महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उसने मारपीट करने वाले लोगों पर सोने की चेन और दानपात्र छीनने का आरोप लगाया है। घटना से जु

.

देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें :

पहले एक महिला ने दूसरी महिला पर लाठी से वार किया,वहां मौजूद भक्त देखने लगे कि आखिर हुआ क्या।

पहले एक महिला ने दूसरी महिला पर लाठी से वार किया,वहां मौजूद भक्त देखने लगे कि आखिर हुआ क्या।

दूसरी महिला भी लाठी लेकर आई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला करना शुरू कर दिया।

दूसरी महिला भी लाठी लेकर आई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला करना शुरू कर दिया।

लोगों ने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव करके दोनों की लड़ाई रुकवाई।

लोगों ने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव करके दोनों की लड़ाई रुकवाई।

इस संबंध में खाटूश्यामजी पुलिस थाने में हरियाणा के कागदाना की निवासी सिलोचना मेघवाल(28) पत्नी विक्रम सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 6 सितंबर की रात 7:30 बजे के करीब कबूतर चौक में उसके साथ रामकला जाट,कैलाश जाट,पूजा,सुमन व अन्य 2-3 लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और जातिसूचक गालियां भी दी। इन्होंने सिलोचना का मोबाइल छीनकर पटक दिया। सिलोचना ने बताया कि उसके साथ की दो लड़की मोनिका और सुनंदा ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई,जिससे सिर पर चोट आई। मारपीट करने वाले लोगों ने सुनंदा और मोनिका का मोबाइल भी तोड़ दिया। गले में पहनी हुई सोने की चेन तोड़कर ले गए। हमारे पास 3 दान पात्र थे जो कि श्री श्याम पुनर्वास आश्रम के थे,उनमें दान की राशि थी। वह दानपात्र भी छीनकर ले गए। जाते वक्त धमकी दी कि यदि कभी भविष्य में कबूतर चौक पर दान पत्र लगाने की कोशिश की तो हाथ-पैर तोड़ देंगे और जान से मार देंगे।

बता दें कि जिन दोनों महिलाओं के बीच मारपीट की घटना हुई। वह कबूतर चौक में दानपात्र हाथों में लेकर लोगों से दान की राशि मांगती है। अलग-अलग संस्थाओं के नाम पर यह राशि मांगी जाती है। पहले भी इनके बीच विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं।

जिस कबूतर चौक पर यह घटना हुई, वह मंदिर परिसर से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। कबूतर चौक ही खाटूश्यामजी का मुख्य मार्केट है। यहां हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है। 6 सितंबर की रात हुई इस घटना के वक्त यहां पर भक्तों में भी दहशत का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है।

इस मामले में खाटूश्यामजी थाना SHO इंस्पेक्टर पवन कुमार चौबे का कहना है कि 6 सितंबर की रात को यह घटना हुई। इस संबंध में एक पक्ष ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। चौबे का कहना है कि कबूतर चौक में खड़े होकर लोगों से दान की राशि मांगी जाती है उनका कोई भी हिसाब इन लोगों और संस्थाओं के पास नहीं रहता।

बता दें कि दान पत्र लेकर खड़े होने वाले लोग,श्रद्धालु को टीका लगाने वाले लोग खाटूश्यामजी में आने वाले भक्तों को काफी परेशान करते हैं। जबरदस्ती उनसे पैसे वसूलते हैं। कई बार पुलिस इन लोगों को शांतिभंग में पड़ती है। लेकिन पुलिस से छूटने के बाद वापस से भक्तों को परेशान किया जाता है।

खाटूश्यामजी में मारपीट की यह खबर भी पढ़ें…

खाटूश्यामजी में दुकानदारों ने MP के श्रद्धालुओं को पीटा, VIDEO:बारिश से बचने दुकान में घुसा था परिवार; महिलाएं बोलीं- हमें बहुत मारा, मंगलसूत्र तोड़ा

खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने आए मध्यप्रदेश (MP) के श्रद्धालुओं से दुकानदारों ने बीच बाजार में जमकर मारपीट की। खाटूश्यामजी में बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु एक दुकान में चले गए थे। इस पर दुकानदार ने उनको बाहर जाने के लिए कहा। श्रद्धालुओं ने दुकानदार से थोड़ी देर वहीं पर रुकने देने की गुहार लगाई। इसी बात को लेकर दुकानदार ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने लाठी और डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया।(पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading